नील नितिन मुकेश और 2 साल की बेटी सहित पूरी फैमिली कोरोना संक्रमित, कहा- इसे हल्के में न लें
मुंबई, 18 अप्रैल : देशभर में कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है, जिसकी चपेट में अब बॉलीवुड भी आ चुका हैं। ऐसे में कोरोना वायरस फिल्मी हस्तियों के अलावा उनकी फैमिली के मेंबर्स को भी संक्रमित कर रहा है। अब खबर मिली है कि बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश और उनकी पूरी फैमिली कोरोना पॉजिटिव आ गए हैं, जिसमें उनकी दो साल की बेटी नूरवी भी शामिल है। नील ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी।

कोरोना संक्रमित होने के बाद नील का पूरा परिवार घर में क्वारंटीन हो गया है। एक्टर नील नितिन मुकेश ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि आपके प्यार और आशीर्वाद की आवश्यकता है। कृपया स्थिति को हल्के में न लें। वहीं अपने पोस्ट में नील ने लिखा कि सभी आवश्यक सावधानियों के बावजूद दुर्भाग्य से मेरे परिवार के सदस्यों और मैं COVID-19 पॉजिटिव आ गए हैं। हम सभी घर में क्वारनटीन हो चुके हैं। आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन करते हुए डॉक्टरों की सलाह पर दवा दे रहे हैं। आप सभी के लिए प्यार के लिए धन्यवाद।
नील नितिन मुकेश गायक मुकेश के पोते हैं और गायक नितिन मुकेश के बेटे हैं। उन्होंने 2007 में जॉनी गद्दार से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। नील ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है, जिनमें न्यूयॉर्क, लाफंगे परिंदे, 7 खून माफ, खिलाड़ी, डेविड, 3जी, प्रेम रतन धन पायो और वजीर सहित कई फिल्में शामिल हैं। नील की शादी रुक्मिणी सहाय से हुई हैं। दोनों की एक बेटी नूरवी हैं।












Click it and Unblock the Notifications