'मेडल जीते तो भारतीय, नहीं तो चिंकी-चाइनीज', नॉर्थ ईस्ट के साथ भेदभाव पर छलका मिलिंद सोमन की वाइफ का दर्द

मुंबई, 27 जुलाई: बॉलीवुड एक्टर मिलिंद सोमन की वाइफ अंकिता कोंवर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी है। अंकिता अक्सर अपने वर्कआउट सेशन की तस्वीरें और वीडियो के अलावा अपने पति के साथ सेल्फी और ट्रैवल पिक्स शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नॉर्थ ईस्ट के लोगों के लिए हो रहे बुरे बर्ताव का मुद्दा उठाया है। दरअसल, टोक्यो ओलंप‍िक्स में सिल्वर पदक जीतकर मणिपुर की बेटी मीराबाई चानू ने पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया है। वहीं अब अंकिता कोंवर ने नॉर्थ ईस्ट के लोगों संग भेदभाव पर अपनी आवाज बुलंद की है।

मिलिंद सोमन की पत्नी अंकिता का फूटा गुस्सा

मिलिंद सोमन की पत्नी अंकिता का फूटा गुस्सा

दरअसल, नॉर्थ ईस्ट के लोगों को अपने सम्मान के लिए कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में मिलिंद सोमन की पत्नी अंकिता कोंवर जो खुद नॉर्थ ईस्ट के राज्य असम के गुवाहाटी से ताल्लुक रखती हैं, उन्होंने इस मुद्दे को उठाया है। अंकिता ने अपने पोस्ट में कहा कि मेडल जीतने के बाद ही नॉर्थ ईस्ट के लोगों को भारतीय माना जाता है। इसके साथ ही उन्होंने भेदभाव करने वालों पर अपनी जमकर भड़ास निकाली।

'पदक जीतने के बाद ही भारतीय माना जाता है'

'पदक जीतने के बाद ही भारतीय माना जाता है'

सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए अंकिता कोंवर ने एक पोस्ट लिखा हैं, जिसमें उन्होंने बताया कि 'अगर आप पूर्वोत्तर भारत से हैं, तो आप भारतीय तभी बन सकते हैं, जब आप देश के लिए मेडल जीतेंगे। वरना हमें चिंकी, चीनी, नेपाली या अब एक नया एडिशन कोरोना के नाम में जाना जाता हैं। भारत में न केवल जातिवाद से बल्कि नस्लवाद से भी पीड़ित लोग रहते हैं। मैं अपने अनुभव से बोल रही हूं।

यूजर्स ने किया अंकिता का सपोर्ट

यूजर्स ने किया अंकिता का सपोर्ट

जैसे ही उन्होंने पोस्ट शेयर किया उनके फॉलोअर्स ने उनका सपोर्ट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि यह वाकई दुखद और निराशाजनक है कि इतनी विविध संस्कृति होने के बावजूद हमारे पास बुनियादी मानवीय चीजों की कमी है। वहीं एक यूजर ने कमेंट किया कि अच्छा लिखा, आपकी बात बिल्कुल सही है। इसे बदलना होगा। यहां तक की एक यूजर ने उनकी इस बात से वास्ता रखते हुए साफ कहा कि मैं आपसे सहमत हूं। मुझ पर बहुत सारे चाइनीज चुटकुले बनते हैं, क्योंकि मैं अरुणाचल से हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+