कोरोना से मुक्त हुए मिलिंद सोमन, खास मैसेज के साथ पत्नी की फोटो और स्पेशल काढ़ा रेसिपी की शेयर
मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना पहले से ज्यादा बेकाबू हो रहा है। हालत इस कदर बढ़ चुके है कि आम आदमी से लेकर बॉलीवुड हस्तियां तक सब इसकी चपेट में आ रहे हैं। हाल ही में अक्षय कुमार, गोविंदा, विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर सहित कई स्टार्स कोरोना पॉजिटिव आए थे। इधर, सुपरमॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन भी कुछ दिनों पहले संक्रमण के संपर्क में आए थे। मिलिंद जैसे ही कोरोना पॉजिटिव हुए थे, उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी और खुद को होम क्वारंटीन कर लिया था। अब खुशखबरी यह है कि मिलिंद ने कोरोना से जंग जीत ली है। उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने खास अंदाज में पत्नी अंकिता के साथ एक फोटो साझा करते हुए दी।

14 दिन बाद कोविड रिपोर्ट आई निगेटिव
एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन कोरोना को मात देते हुए अब पहले से बेहतर महससू कर रहे हैं। मिलिंद की 14 दिन बाद कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। कोरोना संक्रमित होने के बाद मिलिंद सोमन ने बताया कि उनकी पत्नी अंकिता कोंवर ने उनका बहुत ज्यादा केयर की। इसके साथ ही मिलिंद ने फैंस को स्पेशल काढ़े के बारे में भी बताया। मिलिंद ने अपने 14 दिनों के बारे में पूरी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंटर के जरिए शेयर की।
'थैंक यू अंकिता, जो मेरा इतना ख्याल रखा'
अपनी पत्नी को फोटो शेयर करते हुए मिलिंद ने बताया कि क्वारंटीन खत्म, 14 दिन बाद RTPCR की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। सभी की लगातार दुआओं और पाजिटिविटी के लिए आभार। किसी बीमारी से जल्दी ठीक होने के लिए पॉजिटिविटी का होना बहुत जरूरी है। साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी अंकिता को भी थैंक्स बोला। मिलिंद ने बताया कि मेरे मना करने के बाद भी वो गुवाहाटी से यहां आ गई और उन्होंने एंजेल की तरह मेरा बेहद ध्यान रखा।

मिलिंद ने कढ़ा रेसिपी भी की शेयर
मिलिंद ने अपने पास मौजूद कढ़ा की रेसिपी भी बताई। उन्होंने लिखा कि आप में से कई लोगों ने पूछा था कि मैं किन-किन चीजों का इस्तेमाल कर रहा हूं तो मैंने धानिया और मैथी के बीज, काली मिर्च, तुलसी के पत्ते, अदरक और गुड़ से बना एक कढ़ा पिया। मिलिंद ने बताया कि मैंने एक हफ्ते तक किसी भी चीज को सूंघने का अहसास खो दिया था, लेकिन इसके अलावा कोई लक्षण नहीं थे। मैंने ब्लड थिनर का भी यूज किया। इसके अलावा मैंने कोई भी दवा या सप्लीमेंट्स नहीं लिया। वहीं अंत में उन्होंने कहा कि हर वक्त अपने डॉक्टर से बात सुनें।












Click it and Unblock the Notifications