ट्रोल होने से लगा जान्‍हवी कपूर को डर, बिकिनी फोटो शेयर करने के बाद दी सफाई

मुंबई, मई 4: कोरोना की दूसरी लहर पूरे देश में बेकाबू हो रही है। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए हर सरकार अपने राज्य में कोरोना लॉकडाउन लगा रही है। कोरोना से ऐसे डरावने हालात पैदा हो गए है कि अस्पतालों में ऑक्सीजन-दवाओं से लेकर बेड तक की भारी किल्लत चल रही है। ऐसे माहौल में जब पूरा देश इस खौफनाक महामारी से जूझ रहा हो तो सोशल मीडिया पर अपनी घूमने और चील्ल करने की फोटो डालने वाली एक्ट्रेस इंटरनेट पर यूजर्स के निशाने पर आकर ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अपने लेटेस्ट मालदीव फोटोशूट की तस्वीर को शेयर करते हुए उस पर सफाई भी दी है।

सिल्वर बिकिनी पहने फोटो हुई वायरल

सिल्वर बिकिनी पहने फोटो हुई वायरल

दरअसल, अभिनेत्री जान्हवी कपूर की मालदीव के लेटेस्ट फोटोशूट ने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया था। जान्हवी कपूर ने बिकनी और स्विमसूट में जमकर कहर बरपाया था। एक्ट्रेस अपने हॉट बिकिनी अवतार को लेकर सुर्खियों में आई। उन्होंने सिल्वर बिकिनी पहने मालदीव के पानी में आग लगा दी, जिसकी तस्वीरें देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गई तो उन्होंने अब फोटोशूट पर अपनी सफाई भी पेश की हैं।

फोटो शेयर कर जान्हवी ने दी सफाई

फोटो शेयर कर जान्हवी ने दी सफाई

एक्ट्रेस ने एक मैगजीन के कवर पर छपी तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। हालांकि जान्हवी ने इसके साथ इस बात की भी सफााई दी कि ये तस्वीर कोविड से से पहले की है। इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए जान्हवी ने अपने कैप्शन में बताया कि ये फोटोशूट पहले का है यानी ये प्री पोस्ट किया गया और लॉकडाउन से पहले शूट किया गया है। हम यथासंभव सुरक्षित और सतर्क थे। आशा है कि सभी लोग सुरक्षित और मजबूत रहें।

बिकिनी लुक में जान्हवी का हॉट अंदाज

बिकिनी लुक में जान्हवी का हॉट अंदाज

जान्हवी की बिकिनी शूट की फोटो एक ट्रैवल मैग्जीन के कवर पेज पर छपी है, उन्होंने कोरोना के भीषण वक्त में सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से बचने के लिए फोटो के साथ अपनी सफाई पेश की। इससे पहले जान्हवी कपूर ने मालदीव के अपने दोस्तों के साथ एक मजेदार रील भी शेयर किया था, वहीं उन्होंने पूल के किनारे कई फोटो भी शेयर किए थे। इस दौरान जैसे ही उनके बिकिनी लुक की तस्वीरें इंटरनेट पर तैरने लगी तो उनके फैंस को लगा कि ये फोटोशूट हाल ही के दिनों का है, जिसके बाद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में अपनी सफाई दी।

आने वाली है जान्हवी की दो फिल्में

आने वाली है जान्हवी की दो फिल्में

आपको बता दें हाल ही के दिनों में कई एक्ट्रेस मालदीव छुट्टियां मनाने पहुंची और उन्होंने कोविड के इस भयानक दौर में अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी, तो उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था। दूसरी तरफ अगर जान्हवी के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल की शुरुआत में अपनी फिल्म 'गुड लक जेरी' की शूटिंग पूरी की है। इसके साथ ही करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2' में नजर आएंगी। हाल ही में फैंस ने उन्होंने रूही फिल्म में देखा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+