VIDEO: जाह्नवी ने फैन्स को दिया मजेदार वर्कआउट टिप, कहा- 'शीला की जवानी' में छिपा है मोटिवेशन

मुंबई, अप्रैल 12: बॉलीवुड में एंट्री के बाद जाह्नवी कपूर अब तक 3 शानदार फिल्में कर चुकी हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'रूही' रिलीज हुई थी, जिसने बहुत ज्यादा कमाई तो नहीं की, लेकिन कोरोना काल में उसको अच्छा रिस्पांस मिला। वहीं दूसरी ओर फिल्मों के अलावा निजी लाइफ को लेकर भी जाह्नवी काफी ज्यादा चर्चा में रहती हैं। कुछ दिनों पहले उनकी बिकिनी फोटो वायरल हुई थी, तो वहीं अब उनका 'शीला की जवानी' पर वर्कआउट वीडियो सामने आया है।

फैन्स को दिया टिप

फैन्स को दिया टिप

जाह्नवी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें वो जिम में वर्क आउट कर रही हैं। तभी अचानक वो 'शीला की जवानी' गाने लगती हैं। वीडियो पोस्ट कर स्टोरी में जाह्नवी ने लिखा कि ज्ञान ट‍िप- जब प्रोत्साहन की जरूरत हो तो शीला को विजुअलाइज करो।

मालदीव में मनाई छुट्टियां

मालदीव में मनाई छुट्टियां

कुछ दिनों पहले जाह्नवी अपने दोस्तों के साथ मालदीव गई हुई थीं, जहां पर कई दिनों तक उन्होंने मस्ती की। उस दौरान जाह्नवी ने कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थीं, जिसमें उनका हॉट और बोल्ड लुक देखने को मिला। इसके अलावा ग्रीन बिकिनी में उनकी एक फोटो खूब वायरल हुई थी। वहीं मालदीव से पहले वो अपनी बहन खुशी के साथ यूएस गई हुई थीं।

आलिया भट्ट से हो रही तुलना

जाह्नवी की फिल्म गुंजन सक्सेना को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अच्छा रिस्पांस मिला था। जिस वजह से अब उनकी तुलना फैन्स आलिया भट्ट से करने लगे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फैन ने कहा था कि आपने गुंजन सक्सेना में अच्छा किरदार निभाया, जिस वजह से आप अगले पड़ाव पर पहुंच चुकी हैं। आप के अंदर वो सारी खूबियां हैं, जो आलिया भट्ट में दिखती हैं। आप जरूर आने वाले दिनों में बॉलीवुड की आलिया भट्ट बनेंगी। इस पर जाह्नवी काफी खुश हुईं। उन्होंने कहा कि आपके मुंह में घी, शक्कर, लड्डू, बिरयानी, जो भी आपको चाहिए। जाह्नवी के मुताबिक वो आलिया भट्ट की बहुत बड़ी फैन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+