सलमान खान की चेतावनी के बावजूद फेसबुक पर 50 रुपए में बेची फिल्म 'राधे', शख्स के खिलाफ FIR दर्ज
मुंबई, मई 20: अपनी फिल्म को ईद पर रिलीज करने के वादे को पूरा करते हुए बॉलीवुड के 'दबंग' एक्टर सलमान खान ने 'राधे: यॉर मोस्टवॉन्टेड भाई' को भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया था। ईद के खास मौके पर 13 मई को जी5 पर रिलीज हुई फिल्म ने ओटीटी प्लेटफार्म एक रिकॉर्ड भी बनाया है। वहीं दूसरी तरफ पाइरेसी को लेकर भी फिल्म के मेकर्स ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है, जिसके तहत एक फेसबुक यूजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

50 रुपये में बेच रहा था फिल्म
दरअसल, एक्टर सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपील करते हुए कहा था कि 'राधे' को देखने के लिए लोग पाइरेसी का सहारा न लें। साथ ही पाइरेसी के खिलाफ आवाज उठाते हुए लोगों इसको खत्म करने के लिए समर्थन मांगा था। अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की पाइरेसी के पीछे जो फ्रॉड शख्स है, वह 50 रुपये में वाट्सऐप पर फिल्म का पाइरेटेड वर्जन बेचता है।

मुंबई के साइबर सेल में एफआईआर दर्ज
जी ने फिल्म की पाइरेसी को लेकर मुंबई के साइबर सेल में एक आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। जैसे ही साइबर पुलिस ने अपनी जांच शुरू की तो उन्होंने एक फेसबुक यूजर के खिलाफ न केवल कथित रूप से फिल्म को अवैध तरीके से डाउनलोड करने के लिए बल्कि वाट्सऐप पर फिल्म के पायरेटेड वर्जन को 50 रुपये में बेचने के लिए भी एफआईआर दर्ज की है।

फिल्म को लेकर फेसबुक पर किया था पोस्ट
एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान फिल्म्स की मार्केटिंग हेड अपर्णा देसाई को पता चला कि 'राधे' अवैध रूप से वाट्सऐप पर पांच पार्ट में उपलब्ध है। इसके बाद जी ने एंटी-पाइरेसी एजेंसी ऐप्लेक्स सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड से संपर्क किया, जिसने लोकप्रिय मैसेंजर ऐप को 'राधे' के पायरेटेड वीडियो को हटाने के लिए कहा गया है। रिपोर्ट के अनुसार एक दिन बाद निर्माताओं को पता चला कि अश्वनी राघव नाम के एक फेसबुक यूजर ने फेसबुक पर एक पोस्ट अपलोड किया था, जिसमें बताया गया था कि वह राधे को 50 रुपये में बेच रहा है।
Recommended Video

जी की डिस्ट्रीब्यूशन टीम ने किया संपर्क
उसके दावे की पुष्टि करने के लिए जी की डिस्ट्रीब्यूशन टीम के एक अधिकारी ने फिल्म शौकीन होने का नाटक किया और राधे को देखने की इच्छा जताई। अश्विनी ने उससे रुपये ट्रांसफर करने को कहा और फिर एक व्हाट्सएप नंबर के जरिए फिल्म का पाइरेटेड वर्जन भेज दिया, जिसके बाद उस शख्स खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार शिकायत में दो और लोगों के नाम भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications