बॉलीवुड में नहीं रुक रहा बुरी खबरों सिलसिला, अब 'भाग बिनी भाग' की प्रोड्यूसर का हुआ निधन
मुंबई, 07 जून। बॉलीवुड से आ रही बुरी खबरों का सिलसिला खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। सोमवार को वरिष्ठ अभिनेत्री तरला जोशी के निधन की खबर के बाद अब 'लंच बॉक्स' और 'मानसून शूटआउट' जैसी खूबसूरत फिल्मों में कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुकीं सेहर अली लतीफ का कार्डियक अरेस्ट से 7 जून को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि 40 वर्षीय सेहर अली ने मुंबई के लीलावती अस्पताल में आखिरी सांस ली, अचानक तबीयत खराब होने के बाद आनन-फानन में हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया था।

'भाग बिनी भाग' की प्रोड्यूसर का निधन
आपके बता दें कि सेहर अली लतीफ, बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की नेटफ्लिक्स वेब सीरीज 'भाग बिनी भाग' को प्रोड्यूस कर चुकी हैं, उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री को तगड़ा झटका लगा है। सेहर अली के निधन की पुष्टि उनके साथ नेटफ्लिक्स प्रोडक्शन फिल्म 'मस्का' (2020) में काम कर चुके निर्देशक नीरज उधवानी ने की है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस खबर पर विश्वास कर पाना हमारे लिए बेहद मुश्किल है।

नीरज उधवानी ने दी ये बुरी खबर
नीरज उधवानी ने बताया कि पिछले सप्ताह ही उन्होंने सेहर अली लतीफ के लिए ब्लड डोनेट किया था, उस समय उन्हें बताया गया कि सेहर की तबीयत में सुधार हो रहा है। नीरज उधवानी को आज सुबह ही बता चला कि उन्हें इन्फेक्शन हो गया था जिसके कारण उनकी किडनी फेल हो गई। नीरज ने कहा, 'पिछले वीकेंड ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, डॉक्टरों ने उन्हें एंटीबायोटिक दवाएं दी थीं, और हमें लगा कि वह ठीक हो रही हैं'।

बॉलीवुड पर टूटा दुखों का पहाड़
सेहर अली लतीफ के निधन पर बॉलीवुड से सोशल मीडिया पर कई हस्तियों और उनके साथियों ने शोक व्यक्त किया है। दिवंगत एक्टर इरफान खान की फिल्म 'लंच बॉक्स' की डायरेक्टर नम्रता कौर ने अपने ट्विटर पर सेहर की एक तस्वीर पोस्ट की है। कैप्शन में नम्रता ने लिखा, 'दिवंगत फिल्म निर्माता सबसे दयालु लोगों में से एक थी, मुबंई ने उन्हें उपहार के रूप में हमें दिया था। अभी इस खबर पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है...मेरी प्यारी सेहर तुम अब चमकदार रोशनी में सफर करो, अगले जन्म में फिर मुलाकात होगी'।

एक्ट्रेस निकिता दत्ता ने लिखी भावुक पोस्ट
'मस्का' फेम एक्ट्रेस निकिता दत्ता ने सेहर अली लतीफ के निधन पर भावुक होते हुए एक पोस्ट लिखी है। उन्होंने लिखा, 'स्वर्ग आपके मुस्कान और मौजूदगी से धन्य होगा।' निकिता ने सेहर के साथ अपनी एक तस्वीरे भी शेयर की है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। बता दें कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'मस्का' का निर्माण भी सेहर अली लतीफ ने साल 2020 में किया था, उनके द्वारा प्रोड्यूस की गई यह आखिरी फिल्म थी।

सेहर अली लतीफ का करियर
आपको बता दें कि सेहर अली लतीफ ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्मों में कास्टिंग डायरेक्टर के रूप में की थी। उन्होंने लंच बॉक्स, शकुन्तला देवी और भाग बिनी भाग में भी कास्टिंग डायरेक्टर का काम किया। सेहर अली कई इंटरनेशनल प्रेजेक्ट पर भी काम कर चुकी हैं। वह कई फिल्मों में एक्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। सेहर अली के साथ काम के दिनों को याद करते हुए कहा कि वह सिर्फ सहायक निर्माता थीं, बल्कि दयालुता का प्रतीक भी थीं।
यह भी पढ़ें: World Environment Day 2021: दीया मिर्जा, अजय देवगन समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
-
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'ईरान-US वार्ता फेल', घटे या बढ़े, मुंबई में क्या है सोने-चांदी का भाव? -
Mumbai Gold Price Silver Rate Today: सोना-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, मुंबई में क्या है ताजा भाव? -
Mumbai Cheap Rental Homes: किराया भरने में नहीं जाएगी बाहरी लोगों की जान! सस्ते घर देगी महाराष्ट्र सरकार












Click it and Unblock the Notifications