35 साल पहले ऐसे दिखते थे इरफान खान और सुतापा, बेटे बाबिल ने शेयर की फोटो

मुंबई: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ने वाले दिग्गज अभिनेता इरफान खान चाहे इस दुनिया से रुखसत हो गए हो, लेकिन आज भी वो अपने करोड़ों फैंस के दिल में बसते है। इरफान खान के बेटे बाबिल खान उन्हें कभी नहीं भूलते। वो हमेशा खास मौकों पर अपनी पिता की फोटो शेयर करते हुए उन्हें याद करते हैं। अब उन्होंने अपने माता-पिता की दो अनदेखी फोटो शेयर की है। जो उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

35 साल पुरानी फोटो की शेयर

35 साल पुरानी फोटो की शेयर

बाबिल खान ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर दो फोटो शेयर की, जिसमें एक फोटो लगभग 35 साल पुरानी बताई जा रही है। बाबिल की ओर से शेयर की गई पहली फोटो ब्लैक एंड व्हाइट है, जो एनएसडी के दौरान किसी एक नाटक में भाग लेने की दिखाई दे रही है। बाबिल ने बताया कि यह फोटो उस वक्त की है, जब वे दोनों नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के छात्र थे। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा "मम्मा और बाबा ने की 35 साल पुरानी एनएसडी की फोटो।

इरफान की पत्नी सुतापा के साथ सेल्फी

इरफान की पत्नी सुतापा के साथ सेल्फी

इसके अलावा एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें इरफान अपनी पत्नी के साथ किसी प्रोग्राम में शिरकत कर रहे हैं। तस्वीर एक सेल्फी के तौर पर ली गई है, जिसे इरफान ने क्लिक किया था और इसमें उनकी पत्नी सुतापा और वो खुद है। फोटो के पीछे कार्यक्रम में शामिल हुए बहुत सारे लोग दिखाई दे रहे हैं। हालांकि ये फोटो कब की है, इसके बारे में उन्होंने कोई जिक्र नहीं किया है। बाबिल अक्सर अपने पिता से जुड़ी हुए यादें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते रहे हैं।

अक्सर पापा की पुरानी फोटो शेयर करते हैं बाबिल

अपने पिता से जुड़ी पुरानी तस्वीरों को शेयर करते हुए बाबिल अपनी भावनाओं को साझा करते रहे हैं। ऐसे में पुरानी यादों से उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भरा हुआ है। गुरुवार को भी उन्होंने इरफान की फिल्म मकबूल से इरफान और तब्बू की एक तस्वीर शेयर की थी और इस बारे में बात की थी कि कैसे पुरानी तस्वीरों के माध्यम से उनको शांत मिलती है। तस्वीर में इरफान खान एक हैंडपंप पर तब्बू के पैर में पट्टी बांधते नजर आ रहे हैं।

अप्रैल 2020 में हुआ था इरफान का निधन

अप्रैल 2020 में हुआ था इरफान का निधन

आपको बता दें कि कैंसर से जूझने के बाद अप्रैल 2020 में इरफान का निधन हो गया था। अभिनेता को 2018 में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर का पता चला था, जिसके बाद वो अपने इलाज के लिए यूके गए। अपनी फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग खत्म करने के लिए वह महीनों बाद मुंबई लौटे। इरफान का निधन उनकी फिल्म की रिलीज के दो महीने बाद हुआ। इरफान का जन्म 7 जनवरी 1967 को हुआ था। वो 54 साल के थे। उनका जन्म राजस्थान के टोंक में हुआ था। वहीं उन्होंने अपनी पढ़ाई जयपुर में रहकर की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+