सलमान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही ये HOT एक्ट्रेस, जानिए कौन है

मुंबई: बॉलीवुड में एक नई एक्ट्रेस अपना धमाकेदार डेब्यू करने जा रही हैं। प्रज्ञा जैसवाल इन दिनों मुंबई में अपनी आने वाली फिल्म 'अंतिम' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में वो सलमान खान के अपोजिट नजर आएंगी। चाहे प्रज्ञा की यह बॉलीवुड में एंट्री नई हो, लेकिन वो साउथ की टॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काफी चर्चित चेहरा हैं। प्रज्ञा फिल्म में सलमान खान से इश्क लड़ाती दिखेंगी। फिल्म में सलमान खान के अलावा आयुष शर्मा भी नजर आएंगे।

बेस्ट फीमेल डेब्यू का मिल चुका है फिल्मफेयर अवॉर्ड

बेस्ट फीमेल डेब्यू का मिल चुका है फिल्मफेयर अवॉर्ड

प्रज्ञा जैसवाल साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम कर चुकीं हैं। साल 2014 में फिल्म देगा से उन्होंने डेब्यू किया था। उसके बाद वह 2015 में तेलुगू फिल्म में 'कांची' में वरुण तेज के साथ स्क्रीन शेयर करतीं हुईं दिखीं थी। जैसवाल को कृष द्वारा निर्देशित पीरियड ड्रामा 'कांची' के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था। इसके अलावी भी उनको कई अवॉर्ड मिले चुके हैं।

पुणे यूनिवर्सिटी से की पढ़ाई

पुणे यूनिवर्सिटी से की पढ़ाई

प्रज्ञा जैसवाल ने अपनी पढ़ाई पुणे यूनिवर्सिटी से की है। कॉलेज के वक्त के दौरान ही उन्होंने कई ब्यूटी कंपटीशन में भाग लिया और सफल हुईं, जिसके बाद से ही वो मॉडल बन गई। साल 2014 में आर्ट एंड कल्चर में उनको सिम्बायोसिस संस्कृत पुरस्कार मिला। जायसवाल की 2014 में विराटु / देगा फिल्मी तमिल और तेलुगु में रिलीज की गई, जिसके बाद दक्षिण भारतीय फिल्म में उनके एक्टिंग की शुरुआत हुई।

गब्बर इज बैक के लिए भी दिया था ऑडिशन

गब्बर इज बैक के लिए भी दिया था ऑडिशन

2015 में उन्होंने तेलुगु फिल्म मिरची लांती कुर्रादु के बाद कृष द्वारा निर्देशित पीरियड ड्रामा कांची में अभिनय किया। जायसवाल ने इससे पहले कृष के गब्बर इज बैक में एक भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन उन्होंने उस फिल्म में कास्ट नहीं किया गया,लेकिन कृष ने बाद में उन्हें कांची में मैन लीड ऑफर किया और वो फिल्म काफी पॉपुलर भी साबित हुई।

साल के लास्ट में फिल्म होगी रिलीज

साल के लास्ट में फिल्म होगी रिलीज

सलमान खान के साथ फिल्म करने को लेकर प्रज्ञा काफी उत्साहित नजर आ रही है। फिल्म इस साल के लास्ट में रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान खान और प्रज्ञा जैसवाल के अलावा टीवी एक्ट्रेस महिमा मकवाना भी आयुष शर्मा के अपोजिट दिखाई देंगी। बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही फिल्म का टीचर रिलीज किया गया। जो एक्शन से भरपूर दिखाई दे रहा था। इस फिल्म में सलमान खान एक पुलिसवाले का किरदार निभाते नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+