Oops मूवमेंट का शिकार होने से बाल-बाल बचीं नोरा फतेही, फटने ही वाली थी ड्रेस! Photo Viral
मुंबई, जुलाई 11: बॉलीवुड में अपनी लाजवाब डांसिंग स्टाइल और खूबसूरती से लोगों को दिवानी बनाने वाली नोरा फतेही एक बार सोशल मीडिया पर चर्चाओं में हैं। एक्ट्रेस और डांसर नोरा को हाल ही में म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया था, जिसकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। हालांकि इस दौरान नोरा के साथ कुछ ऐसा होता-होता रह गया, जिससे वो शर्मिंदा भी हो सकती थीं। लेकिन गनीमत रहा कि कुछ ऐसा नहीं हुआ। आखिर क्या था वो वाकया जानिए...

नोरा की ड्रेस फटते हुए बाल-बाल बची!
दरअसल, एक दिन पहले यानी शनिवार को टी-सीरीज के ऑफिस के बाहर स्पॉट की गई एक्ट्रेस नोरा फतेही काफी हॉट लग रही थीं। नोरा ने व्हाइट कलर की बॉडीकॉन मिडी ड्रेस पहनी हुई थीं, जिसके बाद वो कार से उतरकर जैसे ही मुड़कर ऑफिस के अंदर जाने लगीं तो ऐसा लगा कि मानो एकबारगी उनकी ड्रेस फटते हुए बाल-बाल बची हो। ऐसे में नोरा ऊप्स मूवमेंट का शिकार होने से बच गईं। हालांकि उनके लुक्स की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की गईं।

सोशल मीडिया पर आई कमेंट्स की बाढ़
इधर जैसे ही उनकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तैरने शुरू हुए। लोगों ने तारीफें कर-कर के कमेंट्स की बाढ़ ली दी। फोटोग्राफर वायरल बियानी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर नोरा की कई सारी फोटो शेयर की है, जिसमें यूजर्स अपना अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने उनकी तारीफ में कमेंट करके उनको भारत की किम कार्दशियन बताया तो किसी ने उनका क्वीन कहा। हालांकि कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करने की भी कोशिश की।

नोरा के आइटम सॉन्ग्स काफी पोपुलर
आपको बता दें कि नोरा फतेही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की उभरती हुईं एक्ट्रेस हैं। फिल्मों में उनके आइटम सॉन्ग्स को काफी पसंद किया जाता है। वहीं इसके अलावा नोरा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी ग्लैमरस फोटो इंटरनेट का पारा बढ़ा देती है। नोरा मूल रूप से मोरक्कन एक्ट्रेस हैं। 2014 में उन्होंने 'रोर : टाइगर्स ऑफ द सुंदरवन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

फिल्म 'भुज' में नोरा फतेही आएंगी नजर
वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो नोरा फतेही अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'भुज' में नजर आएंगी। इसके अलावा वो मिस्टर एक्स', रॉकी हैंडसम, सत्यमेव जयते, स्त्री, भारत, बाटला हाउस, मरजावां और स्ट्रीट डांसर 3डी में नजर आ चुकी हैं। नोरा जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' फिल्म के गाने 'दिलबर दिलबर' से काफी फेमस हुई थीं।












Click it and Unblock the Notifications