एक्ट्रेस मंदिरा बेदी ने शेयर की अपनी फिटनेस जर्नी, लंबे वक्त बाद वर्कआउट सेल्फी की पोस्ट

मुंबई, जून 05: बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिर बेदी की उम्र 49 के करीब हो गई है, लेकिन इस उम्र में भी वो अपनी फिटनेस से यंग एक्ट्रेस को अच्छी खासी टक्कर देती हुई नजर आती हैं। मंदिरा काफी फिटनेस फ्रीक है और अपनी डेली एक्सरसाइज को लेकर भी काफी सीरियस नजर आती हैं। उनका इंस्टा अकाउंट उनकी वर्कआउट वीडियो और फोटोज से भरा हुआ है। पिछले साल अपनी 365 दिन की फिटनेस चैलेंज शुरू करने वाली एक्ट्रेस ने शनिवार को अपने फैंस के साथ एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी इस जर्नी को लेकर अनुभव साझा किया।

अरसे बाद एक वर्कआउट सेल्फी...

अरसे बाद एक वर्कआउट सेल्फी...

शनिवार को मंदिर बेदी ने लंबे समय के बाद अपनी वर्कआउट करते हुए एक तस्वीर शेयर की और लिखा कि अरसे बाद एक वर्कआउट सेल्फी। मैं अपने बारे में बेहतर महसूस कर रही हूं और मेरे खाने के विकल्प। मैं आभारी हूं कि मेरा शरीर शालीनता से प्रतिक्रिया करता है। यह सिर्फ हर दिन एक्सरसाइज करने के बारे में नहीं है। यह हर चीज को लेकर सचेत रहने के बारे में है... मैं अपनी यात्रा को फिर से शुरू कर रही हूं।

हैंडस्टैंड का वीडियो किया था शेयर

हैंडस्टैंड का वीडियो किया था शेयर

बता दें कि मंदिरा बेदी एक बार में एक फिटनेस टारगेट को हासिल करती हैं। इस साल की शुरुआत में उन्होंने हैंडस्टैंड करना शुरू किया और किसी दिन दीवार के बिना इसका अभ्यास करने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि था 'मेरे 10 दिन !! हर दिन मेरी दिनचर्या का एक हिस्सा है। कभी 10, कभी 20 और किसी दिन मुझे उम्मीद है कि मैं बिना दीवार के सहारे यह कर पाऊंगी, लेकिन कोई जल्दी नहीं। कोई दबाव नहीं!

कई टीवी सीरियल और फिल्म में किया काम

कई टीवी सीरियल और फिल्म में किया काम

वहीं अगर उनके काम की बात करें तो मंदिरा बेदी ने CID,24 और क्योंकि सास भी कभी बहू थी जैसे टेलीविजन शो में अभिनय किया है और शांति में अपनी मुख्य भूमिका के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने फेम गुरुकुल, इंडियन आइडल जूनियर और इंडियाज डेडलीएस्ट रोड्स जैसे शो भी होस्ट किए हैं। लास्ट टाइम वो फिल्म साहो और द ताशकंद फाइल्स में नजर आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+