बेटी की चाह रखने वालीं मलाइका अरोड़ा 47 की उम्र में बनेगी मां? नेशनल टेलीविजन पर किया बड़ा खुलासा

मुंबई, मई 23: बॉलीवुड की सबसे फिट और स्टाइलिश एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का हॉट अंदाज अक्सर सोशल मीडिया का पारा बढ़ा देता है। वो अपनी अदाओं को लेकर इंटरनेट पर छाईं रहती है, लेकिन इस बार उन्होंने अपने मां बनने पर बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, सोनी टीवी पर डांस रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 में इन दिनों मलाइका जज के तौर पर दिखाईं दे रही है, जहां उन्होंने अपने मां बनने के बारे में सबके सामने बताया है।

मलाइका को बेटी की चाहत

मलाइका को बेटी की चाहत

दरअसल, शो में कुछ दिनों हफ्ते पहले मलाइका ने शिल्पा शेट्टी को रिप्लेस कर जज की कमान संभाली थी। वो शो के कई एपिसोड में इस बात की इच्छा जता चुकी हैं कि उनको भी एक बेटी चाहिए। हाल ही में शो के एक एपिसोड में दौरान कंटेस्टेंट फ्लोरिना गोगोइ की परफॉर्मेंस देखकर मलाइका इतनी खुश थी कि उन्होंने कहा था कि वह हमेशा से एक बेटी चाहती थीं।

मां बनने को लेकर सीरियस हैं मलाइका

मां बनने को लेकर सीरियस हैं मलाइका

वहीं अब उन्होंने शो के दौरान अंशिका की परफॉर्मेंस देखकर इस बात का खुलासा किया है कि वो मां बनने के बारे में काफी सीरियस हैं और तैयार भी। मलाइका ने शो में सबके सामने कहा कि उन्हें भी एक बेटी चाहिए, क्योंकि उनके एक बेटा हैं। मलाइका ने कहा, मैं चाहती हूं कि मेरी बेटी हो या फिर मैं बेटी को अडॉप्ट (गोद) करूं, मेरी यह दिली ख्वाहिश है।

मलाइका ने बताई अपनी दिली इच्छा

मलाइका ने बताई अपनी दिली इच्छा

बता दें कि सुपर डांसर चैप्टर 4 के स्टेज पर अंशिका ने अपने डांस गुरु आर्यन के साथ मिलकर माधुरी दीक्षित को ट्रिब्यूट दिया था, जिसको लेकर मलाइका ने उनकी जमकर तारीफ की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें भी एक बेटी की ख्वाहिश है, जो उनके साथ मेकअप, शूज और कपड़े शेयर कर सकें।

12 साल छोटे अर्जुन कपूर को कर रहीं डेट

12 साल छोटे अर्जुन कपूर को कर रहीं डेट

मलाइका अरोड़ा के एक 18 साल बेटा अरहान है। वहीं मलाइका अरबाज खान से तलाक लेने के बाद एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। कई मौकों पर वो एक साथ बाहों में बाहें डालकर स्पॉट भी हुए हैं। वहीं हाल ही में मलाइका ने अपने इंस्टा स्टोरी में अर्जुन कपूर फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' देखते हुए फोटो भी शेयर की थी। बता दें कि अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा से 12 साल छोटे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+