आलिया भट्ट कर रही थी लाइव चैट, पीछे शर्टलेस घूम रहे रणबीर कपूर कैमरे में कैद, वायरल हुआ वीडियो

मुंबई, मई 22 : कोरोना महामारी के बीच फिल्मों की शूटिंग पर फिलहाल रोक लगी हुई है। ऐसे में ज्यादातर बॉलीवुड हस्तियां इन दिनों घर पर ही अपना टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं फिल्म इंडस्ट्री की क्यूट और शानदार एक्ट्रेस आलिया भट्ट, जो इन दिनों अपने घर पर हैं, लेकिन हाल ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो इस बात दावा कर रही है कि लॉकडाउन में दौरान घर में आलिया अकेली नहीं है, बल्कि उनके साथ एक्टर रणबीर कपूर भी हैं।

लिव-इन में आलिया और रणबीर

लिव-इन में आलिया और रणबीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर काफी लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों बॉलीवुड की क्यूट जोड़ियों में शुमार हैं। हाल ही में आलिया और रणबीर की शादी की खबरें भी लगातार आ रही थी। हालांकि कोरोना की वजह से इस पर ब्रेक लग गया है, रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों इन दिनों लिव-इन में रह रहे हैं, जिसकी तस्दीक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो भी कर रहा है।

शर्टलेस घूमते दिखे रणबीर कपूर

शर्टलेस घूमते दिखे रणबीर कपूर

दरअसल, सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट का एक वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जिसमें वो इंस्टाग्राम पर लाइव चैट कर रही हैं। इस दौरान आलिया के पीछे शर्टलेस के एक शख्स घूमता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि बैकग्राउंड में दिखाई देने का शर्टलेस शख्स रणबीर कपूर ही हैं। वायरल हो रहा वीडियो पिछले साल लगे लॉकडाउन के दौरान एक इंटरव्यू का बताया जा रहा है।

अचानक से पीछे आ गए रणबीर कपूर

अचानक से पीछे आ गए रणबीर कपूर

आलिया भट्ट इंस्टाग्राम लाइव वीडियो में जानवरों और नेचर के लिए अपने बात कह रही थी। इस दौरान वीडियो में उनके पीछे दिख रहे शीशे में से एक शख्स दिखाई देता है, जिसको लेकर फैन्स का दावा है कि वो रणबीर कपूर ही हैं। आलिया का यह वीडियो को ranlia_eternity नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 11 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है।

तीन फिल्मों में आएंगी नजर, एक में रणबीर भी

तीन फिल्मों में आएंगी नजर, एक में रणबीर भी

वहीं अगर आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो ब्रह्मास्त्र और गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी फिल्मों की शूटिंग में बिजी थीं। हालांकि अभी कोरोना की वजह से शूटिंग पर रोक लगी हुई है। वहीं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दोनों फिल्म ब्रह्मास्त्र में एक साथ नजर आएंगे। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दी है। साथ ही आलिया भट्ट एसएस राजामोली की RRR में भी काम कर रही हैं।

देखें वायरल हुआ आलिया भट्ट का वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+