एक्ट्रेस आहाना कुमरा ने लगाई स्वास्थ्य मंत्री से मदद की गुहार, पैरेंट्स को हाल ही में लगी थी वैक्सीन
मुंबई: देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा फेज चल रहा है। जनता के अलावा राजनेताओं और फिल्मी हस्तियां भी कोरोना का टीका लगवा रहे हैं। ऐसे में अब अभिनेत्री आहाना कुमरा ने अपने पैरेंट्स के लिए कोविड -19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट हासिल करने में हो रही दिक्कत के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से मदद मांगी है।

आहाना ने यह कहते हुए ट्वीट किया कि मेरे माता-पिता सुशील कुमार कुमरा और सुरेश बाल्यान कुमरा ने 9 मार्च 2021 को बीकेसी कोविड हॉस्पिटल में 10 बजकर 53 मिनट पर वैक्सीनेशन करवाया, लेकिन रिकॉर्ड गलत वक्त बता रहा है, जिसकी वजह से सर्टिफिकेट डाउनलोड नहीं हो रहा है। क्या कोई मदद कर सकता है?
उनके इस ट्वीट के बाद एक यूजर ने लिखा कि अच्छा होगा कि दोबारा जांच कर लें और अस्पताल के असली डेटा रिकॉर्ड को देखें। शायद कुछ गलतफहमी हुई हो। डॉक्टरों से भी पूछें। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री को भी टैग किया। इसके बाद आहाना ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को टैग करते हुए जवाब दिया कि हां हम सेंटर पर पूछताछ कर रहे हैं। मुझे यकीन है कि ये परेशानी बहुत से लोगों के साथ भी हो रही होगाी! साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मदद की अपील की।
वहीं अगर अभिनेत्री आहाना कुमरा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने हाल ही में मधुर भंडारकर की फिल्म 'इंडिया लॉकडाउन' की शूटिंग पूरी की कर ली। इस फिल्म में उनके अलावा प्रतीक बब्बर, साई तम्हांकर, श्वेता बसु प्रसाद और प्रकाश बेलावड़ी लीड रोल में हैं। इससे पहले वो फिल्म खुदा हाफिज में नजर आईं थी।












Click it and Unblock the Notifications