विद्युत जामवाल का नाम 'दुनिया के टॉप मार्शल आर्टिस्ट' में, एक्टर ने लिखा जय हिंद!
मुंबई, मई 29: बॉलीवुड के एक्शन हीरो और अपने रियल स्टंट से दर्शकों को हैरान करने वाले एक्टर विद्युत जामवाल के करोड़ों फैंस हैं। हालांकि हिंदी फिल्मों की इस दुनिया में काफी एक्शन हीरो है, लेकिन रियल लाइफ में उनका उससे कोई वास्ता नहीं है। वैसे कुछ हीरो है जिन्होंने अपने रियल एक्शन से इस इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है, लेकिन विद्युत जामवाल इन सबके अलग हैं। विद्युत फिल्मों के अलावा अपने रियल स्टंट और एक्शन से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। इस बीच विद्युत जामवाल ब्रूस ली, जैकी चैन जैसे टॉप मार्शल आर्टिस्ट की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

'दुनिया के टॉप मार्शल आर्टिस्ट' में नाम
दरअसल, एक्टर विद्युत जामवाल ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उनका नाम गूगल पर 'दुनिया के टॉप मार्शल आर्टिस्ट' में है। उन्होंने गूगल का यह स्क्रीनशॉट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, साथ ही कैप्शन में 'जय हिंद, कलारीपयट्टू' लिखा है। विद्युत का नाम जेट ली, जैकी चैन, ब्रूस ली, जॉनी ट्राई गुयेन, स्टीवन सीगल, डोनी येन, टोनी जा जैसे मार्शल आर्टिस्ट में पहले नंबर पर था।

विद्युत ने स्क्रीनशॉट किया शेयर
विद्युत जामवाल के इस स्क्रीनशॉट को शेयर करने के बाद उनके फैंस ने उनको बधाइयां देना शुरू कर दिया। उनको बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन के अलावा कई एक्टर्स ने बधाई दी है। वहीं उनके फैंस की बधाइयों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। किसी यूजर ने लिखा कि वो हमेशा देश को गर्व महसूस कराते हैं, तो किसी ने लिखा कि हमें आप पर गर्व है'। अब तक उनके पोस्ट को 6 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं और 14 हजार के करीब लोगों ने कमेंट किया है।

इंटरनेशनल लेवल पर छाए विद्युत जामवाल
'कमांडो' फिल्म से फेमस हुए विद्युत एक ट्रेंड मार्शल आर्टिस्ट हैं। उन्होंने 3 साल की छोटी उम्र से ही कलारीपयट्टू सीखा हैं। उनका सोशल मीडिया अकाउंट पर खतरनाक स्टंट की वीडियो से भरा पड़ा हैं। इससे पहले साल 2018 में एक्टर को लूपर की दुनिया के टॉप मार्शल आर्टिस्ट की लिस्ट में दिखाया था। वह इस लिस्ट में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय थे। वही इससे पहले द रिचेस्ट की '10 पीपल यू डॉन्ट वांट मिस' की लिस्ट में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन, बेयर ग्रिल्स के साथ विद्युत जामवाल का नाम भी शामिल था।

विद्युत जामवाल खुद करते हैं अपने स्टंट
एक्टर विद्युत जामवाल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना लोहा मनवाने के साथ-साथ इंटरनेशनल लेवल पर भी अपना झंडा गाढा है। वो जैकी चैन एक्शन मूवी अवॉर्ड से भी सम्मानित हैं। उन्होंने दुनिया भर के कई मार्शल कलाकारों के साथ प्रशिक्षण लिया है और लाइव-एक्शन शो में भी स्टंट किया है। उन्होंने विद्युत जामवाल ने एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया, लेकिन बाद में 2011 की तेलुगु फिल्म शक्ति से अपना एक्टिंग डेब्यू किया। उन्होंने इसी साल (2011) फोर्स के साथ बॉलीवुड में कदम रखा। कमांडो, जंगली और खुदा हाफिज जैसी हिंदी फिल्मों में विद्युत जामवाल ने स्टंट खुद किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications