बिहार की ज्योति ने मांगी अगरबत्ती बनाने की मशीन, फिर सोनू सूद से मांग पूरी करते हुए रखी ये शर्त

मुंबई: साल 2020 में भारत को अपना एक 'रियल' हीरो मिला जिनका नाम है सोनू सूद। अभिनेता सोनू सूद आज लाखों-करोड़ों देशवासियों की दिल में बसते हैं। कोरोना के वक्त में मसीहा के रूप में उभकर लोगों की दिल खोलकर मदद करने वाले सोनू अभी भी किसी की मदद करने से पीछे नहीं हटते हैं। कोरोना के वक्त लगे लॉकडाउन से लेकर अब तक सोनू लाखों जरूरतमंद लोगों की सहायता कर चुके हैं। उनके पास हर दिन ट्विटर पर बड़ी संख्या में फरियाद आती है और जायज मांगों को वो तुरंत पूरा भी करते हैं। ऐसी ही एक मांग को उन्होंने हाल ही में पूरा किया है। बिहार की रहने वाली ज्योति को उन्होंने अगरबत्ती बनाने की मशीन भेजी है।

बड़े दिल वाले सोनू सूद

बड़े दिल वाले सोनू सूद

सोनू सूद अपनी नेकदिली के साथ ट्विटर पर अपनी हाजिर जवाबी के लिए भी काफी पहचाने जाते हैं। उनके मदद मांगने वाला कभी खाली हाथ नहीं जाते है। सोनू ने अब तक लाखों फरियादों की फरियाद सुनकर उनकी मदद कर चुके हैं। उन तक पहुंची भारत के किसी भी कोने की आवाज को सुनकर हरसंभव मदद के लिए तत्पर रहते हैं। अब उन्होंने बिहार की ज्योति की गुहार सुनकर मदद का हाथ आगे बढ़ाया है।

...चलो अब बिहार में अगरबत्ती भी बनाकर देख लेते हैं

दरअसल, सोनू सूद से बिहार की ज्योति ने ट्विटर पर टैग करते हुए लिखा कि भैया मेरा नाम ज्योति है और मैं बिहार की रहने वाली हूं आप हर किसी की मदद कर रहे हैं। मेरी भी थोड़ी मदद कर दीजिए। मुझे अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए एक अगरबत्ती मेकिंग मशीन चाहिए, ताकि मैं अपने परिवार का और अपने बच्चों का भूख मिटा सकूं। जिसके जवाब में सोनू सूद ने तुरंत उनकी मदद करते हुए जवाब दिया कि चलो अब बिहार में अगरबत्ती भी बनाकर देख लेते हैं।
आपकी अगरबत्ती बनाने के मशीन भेज रहा हूं.. पहला पैकेट मुझे देना।

बेरोजगार लोगों को दिए 100 ई-रिक्शे

बेरोजगार लोगों को दिए 100 ई-रिक्शे

वहीं इससे पहले सोनू ने लॉकडाउन के बाद से लोगों को आ रही रोजी-रोटी की परेशानी को भांपते हुए एक बड़ा कदम उठाया था। उन्होंने देश के अलग-अलग हिस्सों में जरूरतमंद लोगों को ई-रिक्शा बांटने का फैसला लिया, जिसका शुभारंभ उन्होंने अपने होम टाउन पंजाब के मोगा से किया। जहां उन्होंने बेरोजगार लोगों को 100 ई-रिक्शे दिए। इस नेक काम के पीछे सोनू ने बताया था कि उनका मकसद आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को रोजगार देना था।

लॉकडाउन में देश को मिला रियल हीरो

लॉकडाउन में देश को मिला रियल हीरो

अभिनेता सोनू सूद लॉकडाउन में लोगों की मदद करके सुर्खियों में आए। उन्होंने श्रमिको, स्टूडेंट्स और अन्य लोगों को उनके घर तक सकुशल पहुंचाया। इसके अलावा उन्होंने कई तरीके से लोगों की मदद भी की है। चाहे वो आंध्र प्रदेश की बेटियों को ट्रैक्टर भेजना हो या फिर इंदौर में बुजुर्ग भिखारियों के लिए घर की व्यवस्था करनी हो। इसके अलावा भी सोनू ने सैकड़ों ऐसे काम किए है, जिसकी लिस्ट बहुत लंबी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+