Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

प्रभास ने 1 साल में 150 करोड़ के ब्रांड एंडोर्समेंट ऑफर ठुकराए, आसान नहीं है उनको मनाना, जानें वजह

मुंबई, जून 22: साउथ इंडियन फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास आज पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। आज करोड़ों में उनकी फैन फ्लोइंग है। देश ही नहीं विदेशों में भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। ऐसे में उनसे जुड़ी एक दिलचस्प खबर सामने आई है। रिपोर्ट की मानें तो प्रभास ने पिछले एक साल में 150 करोड़ रुपये के ब्रांड एंडोर्समेंट को ठुकराया दिया है। वैसे ज्यादातर ऐसा ही होता है कि सेलेब्रिटी और ब्रांड एंडोर्समेंट साथ-साथ रहते हैं, लेकिन आखिर ऐसी क्या वजह है जिसके चलते सुपरस्टार ने बड़े ब्रांड्स एड के ऑफर्स को 'नो' बोला है।

150 करोड़ रुपए के ब्रांड एंडोर्समेंट को ठुकराया

150 करोड़ रुपए के ब्रांड एंडोर्समेंट को ठुकराया

दरअसल, कोई भी नामी ब्रांड जनता के बीच अपने प्रोडक्ट को लेकर रूची और सेल को बरकार रखने के लिए कंपनी की तरफ से अपना एक ब्रांड एंबेसडर चुनता है, जिसको करोड़ों रुपए देकर वो उस ब्रांड के प्रोडक्ट का प्रमोशन और एड करता है। ऐसे कई ब्रांड्स को 'बाहुबली' प्रभास रिजेक्ट कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पिछले कई सालों में प्रभास ने करीब 150 करोड़ रुपए के ब्रांड एंडोर्समेंट को करने से इनकार किया है।

अपना नाम और चेहरा देने से प्रभास का इनकार

अपना नाम और चेहरा देने से प्रभास का इनकार

बताया जा रहा है कि साउथ सुपरस्टार प्रभास ने हाल ही में बड़े ब्रांड एंडोर्समेंट ऑफर को ठुकरा दिया है। जाहिर तौर पर उन्हें क्लॉथ, इलेक्ट्रॉनिक और एफएमसीजी जैसे ब्रांडों की के एंबेसडर के रूप में बोर्ड पर आने के लिए मोटी रकम की पेशकश की गई थी, लेकिन अभिनेता इस बारे में उन्होंने साफ कर दिया कि वह अपना नाम और चेहरा उन ब्रांड्स को नहीं देंगे। इसका खुलासा इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र ने किया है।

प्रभास एक घरेलू नाम

प्रभास एक घरेलू नाम

सूत्र ने खुलासा किया है कि प्रभास एक घरेलू नाम हैं और उनकी पॉपुलैरिटी न सिर्फ इंडिया में है बल्कि विदेशों में भी फैली हुई है। इसलिए वे एक ब्रांड में जो वैल्यू लाने में सक्षम है, वह बहुत बड़ा है। उन्होंने पिछले एक साल में 150 करोड़ से अधिक के ब्रांड एंडोर्समेंट ऑफर को अस्वीकार कर दिया है। एक्टर अपने फैंस पर प्रभाव के बारे में जानते हैं और उन ब्रांड्स के बारे में जिम्मेदार होना चाहते हैं, जिनसे वह जुड़े हुए हैं।

प्रभास को पता है अपनी पोजिशन

प्रभास को पता है अपनी पोजिशन

सूत्र ने बताया कि एक्टर के इन सभी ब्रांड एंडोर्समेंट को खारिज करने का कारण यह नहीं है कि वह एंडोर्स करने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने पहले भी कई ब्रांड्स को सपोर्ट किया है और ऐसा करना जारी रखेंगे, लेकिन वे सलेक्टिव हैं और इस बारे में खास हैं कि वे किसके साथ जुड़ना चाहते हैं। प्रभास उस लेवल को समझते हैं, जिस पर वह है और इसलिए बुद्धिमानी से इसका उपयोग करना पसंद करते हैं। यह सब उन्हें बोर्ड पर लाना मुश्किल बनाता है और उसे खास भी।

आने वाली है प्रभास की दो फिल्में

आने वाली है प्रभास की दो फिल्में

इसलिए जब प्रभास किसी ब्रांड का प्रचार कर रहे होते हैं, तो हम जानते हैं कि यह सहयोग बहुत खास है। पिछले दिनों बाहुबली में काम करते हुए प्रभास ने अपनी फिल्म पर फोकस करने के लिए 10 करोड़ के ब्रांड एंडोर्समेंट को छोड़ दिया था। ऐसे में एक्टर को किसी भी एड में देखना काफी खास होगा, जो किसी भी चीज को नहीं बेचना चाहते हैं। वहीं उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो साल 2019 में साहो के बाद अब प्रभास 'आदिपुरुष' में कृति सेनन के साथ और 'राधे श्याम' में पूजा हेगड़े के साथ दिखाई देंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+