कौन हैं मिजान जाफरी जिससे जुड़ा अमिताभ की नातिन नव्या नंदा का नाम, एक्टर ने अब दी सफाई

मुंबई, 14 जुलाई: बॉलीवुड में आए दिन किसी नए रिश्ते के बनने और बिगड़ने की अफवाह सामने आती रहती है। ऐसा ही कुछ स्टार किड नव्या नवेली नंदा और मिजान जाफरी के डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में है। यहां तक की दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ स्पॉट भी किया गया, जिसके बाद कयास यह लगाए जाने लगे की दोनों रिलेशनशिप में हैं, लेकिन अब एक्टर मिजान ने इस पर बड़ा खुलासा करते हुए अपनी सफाई पेश की हैं।

रिलेशनशिप पर तोड़ी मिजान ने चुप्‍पी

रिलेशनशिप पर तोड़ी मिजान ने चुप्‍पी

दरअसल, मिजान जाफरी ने इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। एक तो जहां वो श‍िल्‍पा शेट्टी के साथ 'हंगामा 2' में दिखने वाले हैं। वहीं अम‍िताभ बच्‍चन की नातिन नव्‍या नवेली नंदा के साथ उनकी डेटिंग की खबरें भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। ऐसे में हाल ही में मिजान ने एक इंटरव्यू में रिलेशनशिप पर चुप्‍पी तोड़ते हुए उसे अफवाह करार दिया। साथ ही यह भी कहा कि वो सिंगल हैं और किसी को डेट नहीं कर रहे हैं।

'अपनी कसम खाकर कहता हूं, मैं सिंगल हूं...'

'अपनी कसम खाकर कहता हूं, मैं सिंगल हूं...'

अपनी आने वाली फिल्म 'हंगामा 2' को लेकर इन दिनों मिजान जाफरी प्रमोशन में काफी बिजी है। ऐसे में DNA वेबसाइट को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर खुलकर बात की। मिजान ने नव्या नवेली नंदा से लिंकअप की खबरों को गलत ठहराते हुए कहा है अपनी कसम खाकर कहता हूं, मैं सिंगल हूं। उन्होंने बताया कि पिछली बार मैंने कहा कुछ और लिखा कुछ गया। मेरे कही गई बातों के साथ पहले से ही काफी हंगामा हो गया। लोगों ने इसे गलत तरीके से लिया इसलिए मैं इस मामले में और अधिक नहीं जा रहा हूं। मैं इससे दूर रहूंगा।

 'हम दोनों के बीच कोई अनबन नहीं थी'

'हम दोनों के बीच कोई अनबन नहीं थी'

इसके अलावा यह पूछे जाने पर कि क्या डेटिंग की अटकलों की खबरों के बाद नव्या और उनके बीच किसी तरह का फर्क पड़ा ? जिसका जवाब देते हुए मिजान जाफरी ने कहा कि हम दोनों के बीच कोई अनबन नहीं थी। साथ ही कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स इस बात के आने के बाद दोनों के बीच कोई अजीब व्यवहार नहीं था। दोनों के बीच कोई अजीब बात नहीं, कुछ भी नहीं। सब अच्छा है। मैं इस पर और कुछ नहीं कहना चाहता।

'मलाल' से किया था बॉलीवुड डेब्यू

'मलाल' से किया था बॉलीवुड डेब्यू

वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो मिजान जाफरी ने साल 2019 में आई फिल्म 'मलाल' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने को-प्रड्यूस किया था, जिसमें उनकी भांजी शर्मिन सेहगल ने भी बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि यह फिल्म फीकी रही। वहीं अब प्रियदर्शन की फिल्म 'हंगामा 2' में मिजान दिखने वाले हैं, जो 23 जुलाई को डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी। 'हंगामा 2' से एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा भी की कई सालों बाद फिल्मों में वापसी करेगी।

कौन हैं मिजान जाफरी?

कौन हैं मिजान जाफरी?

आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा की तरह मिजान जाफरी भी स्टार किड हैं। मिजान बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जगदीप के पोते हैं। वहीं जावेदी जाफरी के बेटे हैं। मिजान अक्सर अपने दादा जगदीप की पुरानी फिल्म की वीडियो और उनके साथ पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर लोग उनकी उनकी रणवीर सिंह से भी तुलना करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+