'हम पहले मिलते थे लेकिन बातें नहीं करते थे..' जान्हवी से बदलते रिश्ते पर अर्जुन कपूर
मुंबई, 01 अगस्त: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर वैसे को सौतेले भाई-बहन हैं, लेकिन दोनों के बीच इन दिनों काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिल रही हैं। जाह्नवी के साथ अपने रिश्ते को लेकर हाल ही में अर्जुन कपूर ने बड़ा खुलासा किया है। अर्जुन ने बताया है कि आखिर कैसे उनके अपनी सौतेली बहनों से पिछले कुछ सालों में रिश्ते बदले हैं। अर्जुन ने कहा कि पहले उनके बीच में बातचीत नहीं हुआ करती थी, लेकिन अब कुछ पहले की तुलना में काफी बेहतर है।

मैगजीन के लिए कराया फोटोशूट
दरअसल अर्जुन और जान्हवी दोनों फिल्म मेकर बोनी कपूर के बच्चे हैं। जहां अर्जुन और उनकी बहन अंशुला बोनी की पहली शादी से दिवंगत मोना शौरी के बच्चे हैं, वहीं जाह्नवी और उनकी बहन खुशी कपूर दूसरी शादी से दिवंगत अभिनेता श्रीदेवी से बोनी के बच्चे हैं। हाल ही में अर्जुन और जाह्नवी ने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है। इस फोटोशूट के दौरान दोनों ने अपने रिश्तों को लेकर खुलकर बात की।

श्रीदेवी की अचानक मौत के बाद...
साल 2018 में श्रीदेवी की अचानक मौत के बाद अर्जुन और अंशुला ने अपनी सौतेली बहनों की लाइफ में कदम रखा। उन्होंने अपने पिता का भी साथ दिया, क्योंकि उन्हें अपनी पत्नी के खोने का दुख था। बाजार मैगजीन से बात करते हुए अर्जुन और जान्हवी ने अपने रिश्ते के बदलते दौर पर बात की। अर्जुन ने कहा कि हम पहले भी मिलते थे, लेकिन हमारे बीच बातचीत नहीं होती थी, दोनों के बीच में चुप्पी हुआ करती थी।

भाई अर्जुन के लिए जान्हवी ने कही यह बात
वहीं जान्हवी ने आगे कहा कि मैंने अपने परिवार से बहुत कुछ सीखा है। हमारे एक ही पिता है, हमारा एक ही खून है। और यह ऐसी चीज है जिसे कोई हमसे दूर नहीं कर सकता है। ऐसा नहीं है कि हम हर दिन एक-दूसरे के घर जाते हैं, या एक-दूसरे के जीवन के बारे में हर छोटी-छोटी जानकारी जानते हैं। लेकिन अर्जुन भैया और अंशुला दीदी के साथ मुझे सेफ्टी महसूस हुई। मैं हर दिन यह जानकर जागती हूं कि मेरे पास दो सपोर्ट है, चाहे कुछ भी हो। मैं अपने जीवन में किसी और की तुलना में उनके बारे में अधिक विश्वास के साथ यह कह सकती हूं।












Click it and Unblock the Notifications