ब्वॉयफ्रेंड संग न्यू ईयर वैकेशन पर हैं कृष्णा श्रॉफ, भाई टाइगर ने तस्वीर देख किया ये कमेंट
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ अपनी फिटनेस की वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह अपने ब्वॉयफ्रेंड एबन हेम्स के साथ भी सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें साझा करती हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। इन दिनों कृष्णा हेम्स के साथ न्यू ईयर वैकेशन पर हैं। कृष्णा ने पूल किनारे वाली अपनी बिकनी तस्वीरें साझा की हैं।

जिनपर उनके भाई टाइगर श्रॉफ ने कमेंट किया है। कृष्णा ने हेम्स के साथ भी कई रोमांटिक तस्वीरें साझा की हैं। दोनों एक साथ काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों में कृष्णा काले रंग की बिकनी में दिखाई दे रही हैं। एक तस्वीर में वह पूल किनारे लेटी हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'निरवाना स्टेट योर माइंड'।
View this post on InstagramA post shared by Krishna Jackie Shroff (@kishushroff) on
इस तस्वीर पर उनके भाई टाइगर श्रॉफ ने कमेंट किया है। उन्होंने कृष्णा की टांग खींचते हुए एक मुंह बनाए हुए इमोजी को कमेंट किया है। अन्य तस्वीरों में कृष्णा ब्वॉयफ्रेंड हेम्स के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में तो ये तक कहा गया है कि कृष्णा ने हेम्स के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। हालांकि इसपर उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा था कि उन्हें खुद इस बारे में पता चलने के बाद हैरानी हुई।
अपने और हेम्स के रिश्ते पर परिवार की प्रतिक्रिया को लेकर कृष्णा का कहना है कि उनका परिवार इसमें ज्यादा दखल नहीं देता है। वो उनपर विश्वास करते हैं। वह कहती हैं कि अभी वह और समय लेना चाहती हैं और इन बातों को अपने बीच ही रखना चाहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications