Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कितनी संपत्ति के मालिक हैं अर्जुन कपूर, मलाइका के लवर एक महीने में करते हैं इतनी कमाई

कितनी संपत्ति के मालिक हैं मलाइका अरोड़ा के एक्‍टर लवर अर्जुन कपूर, जानिए एक महीने की कमाई भी

मुंबई, 26 जून। बॉलीवुड एक्‍टर अर्जुन कपूर ने 26 जून को अपनीा 36वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। कपूर परिवार के सबसे छोटे बेटे अर्जुन कपूर ने भले ही कम फिल्‍में की हैं लेकिन उन्‍होंने जो भी मूवी की उसमें उनकी अदाकारी दर्शकों को खूब पसंद आई। फिल्म 'इश्कजादे' से अपनी करियर की शुरूआत करने वाले अर्जुन के राउडी लुक को काफी पसंद किया गया था। अर्जुन कपूर भले ही बोनी कपूर के बेटे और अनिल कपूर के भतीजे हैं लेकिन उन्‍होंने दर्शकों के बीच अपनी पहचान अपने दम पर बनाई है। आलम ये है कि इंडस्ट्री के हाई पेड स्टार्स में अर्जुन कपूर का नाम भी शामिल हो चुका है। आइए जातने हैं इतनी कम उम्र में अर्जुन कपूर कितनी संपत्ति के मालिक है।

अर्जुन कपूर के पास है करोड़ों की संपत्ति

अर्जुन कपूर के पास है करोड़ों की संपत्ति

16 साल की उम्र में 150 किलो का वजन होने के कारण अर्जुन कपूर डिप्रेशन की बीमारी भी झेल चुके हैं। अर्जुन कपूर जो है उसके लिए उन्‍होंने बड़ा स्‍ट्रगल किया। बॉलीवुड में उन्‍होंने अपना करियर बनाने के लिए एक साथ 50 किलो वजन कम किया था। वर्तमान समय में अर्जुन कपूर के पास करोड़ों की संपत्ति है और कई सारी लग्जरी गाड़ियों का भी कलेक्शन है। अर्जुन सिर्फ फिल्मों के जरिए नहीं बल्कि विज्ञापनों के जरिए हर साल करोड़ों कमाते हैं।

अर्जुन कपूर ने नहीं ली डॉयरेक्‍टर पिता की कोई मदद

अर्जुन कपूर ने नहीं ली डॉयरेक्‍टर पिता की कोई मदद

बॉलीवुड के फेसम डायरेक्टर बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर इस समय लगभग 88 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक है। अर्जुन कपूर बोनी कपूर की पहली पत्‍नी मोना कपूर के बेटे है। अर्जुन ने फिल्‍म इंडस्‍ट्री में ये मुकाम हासिल करने के लिए अपने सफल डॉयरेक्‍टर पिता का सहारा नहीं लिया क्‍योंकि उनकी छोटी उम्र में ही उनके पिता बोनी कपूर उनकी मां को तलाक देकर श्री देवी से शादी कर ली थी जिसको लेकर आज भी अर्जुन कपूर के दिल में गुस्‍सा है।

एक महीने में करते हैं इतनी कमाई

एक महीने में करते हैं इतनी कमाई

चेकनॉलेज की रिपोर्ट के अनुसार अर्जुन कपूर की नेटवर्थ 10 मिनियन डॉलर हैं। जो भारतीय रुपयों के अनुसार 74 करोड़ नेट वर्थ है। इसके अनुसार अगर एक महीने की कमाई की बात करें तो 1 करोड़ से अधिक है और वहीं साल की कमाई 8-10 करोड़ प्लस है। एक फिल्म के करीब 5 से 7 करोड़ रुपए बर्तार फीस चार्ज करते हैं। ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 1 करोड़ अर्जुन कपूर की फीस है।

अर्जुन कपूर के पास है एक ऑलीशान घर और एक फ्लैट

अर्जुन कपूर के पास है एक ऑलीशान घर और एक फ्लैट

अर्जुन कपूर का मुंबई के पॉश इलाके में एक ऑलीशान घर है। इसके अलावा उन्‍होंने एक फ्लैट मुंबई में खरीदा है जो उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका के घर के पास है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अर्जुन कपूर के नए फ्लैट की कीमत 20 करोड़ है।

अर्जुन कपूर के पास हैं ये लग्‍जरी कारें

अर्जुन कपूर के पास हैं ये लग्‍जरी कारें

एक्‍टर अर्जुन कपूर को कार का बड़ा शौक है। उनके पास एक से बढ़कर एक लग्‍जरी कारें मर्सिडीज और ऑडी शामिल है। अर्जुन के पास मर्सिडीड़ज ML350, ऑडी Q5, लैड रोवर डिफेंडर, होन्डा CRV ब्रांड्स की खूबसूरत कारें हैं।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की कुल संपत्ति

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की कुल संपत्ति

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। अक्‍सर पार्टियों, छुट्टियों आदि पर एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करते नजर आते हैं। दोनों को रोमांटिक डिनर के लिए हाथ पकड़कर बाहर निकलते हुए देखा जाता है। वे बॉलीवुड में सबसे लोकप्रिय जोड़ों में से एक हैं, उनकी संयुक्त कुल संपत्ति, रिपोर्टों के अनुसार, अब तक लगभग 188 करोड़ रुपये है।रिपोर्ट्स के मुताबिक मलाइका अरोड़ा की नेटवर्थ 100 करोड़ रुपए है तो दूसरी तरफ अर्जुन कपूर की फिलहाल 88 करोड़ रुपए है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+