Kiara Advani Bday: जानें क्‍यों सलमान खान के कहने पर कियारा को छोड़ना पड़ा था अपना असली नाम

मुंबई, 31 जुलाई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अपना 29वां बर्थ डे हैं। कियारा ने बॉलीवुड में बहुत कम समय में एक कामयाब एक्‍ट्रेस बन चुकी हैं। कबीर सिंह और एमएस धोनी जैसी फिल्‍मों में अपनी जबरदस्‍त एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली कियारा अब बॉलीवुड में एक अलग पहचान बना ली है। अदाकारी के साथ अपने बेहतरीन ड्रेसिंग सेंस के लिए भी पहचानी जाती हैं। फिल्‍म इंडस्‍ट्री में कियारा के नाम से पहचान बनाने वाली एक्‍ट्रेस का असली नाम कियारा नहीं बल्कि आलिया था, लेकिन बॉलीवुड एक्‍टर सलमान खान के कहने पर एक्‍ट्रेस में अपना नाम बदल लिया था। आइए जानते हैं कियारा ने अपना असली नाम छोड़ने क लिए क्‍यों तैयार हुई, और कई दिलचस्‍प बातें...

अपनी बॉलीवुड में डेब्यू के समय में ही बदल लिया था नाम

अपनी बॉलीवुड में डेब्यू के समय में ही बदल लिया था नाम

कियारा का जन्म 31 जुलाई, 1992 को मुंबई में हुआ था। कियारा के पिता जगदीप आडवाणी बिजनेसमैन और मां जेनेविज जाफरी एक टीचर हैं। फिल्मों में आने से पहले कियारा का नाम आलिया आडवाणी था। साल 2014 में फिल्म कियारा ने 'फगली' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और इसके साथ ही सलमान खान की सलाह पर उन्होंने अपना नाम बदल लिया था।

Recommended Video

    Kiara Advani Bday: जानें क्‍यों सलमान खान के कहने पर कियारा को छोड़ना पड़ा था अपना असली नाम
    जानें क्‍यों सलमान खान ने क्‍यों नाम बदलने के लिए कहा था

    जानें क्‍यों सलमान खान ने क्‍यों नाम बदलने के लिए कहा था

    कियारा को सलमान खान ने नाम बदलने की इसलिए सलाह दी क्‍योंकि कियारा के आने से पहले आलिया भट्ट फिल्‍म इंडस्‍ट्री में छा गई थीं और अगर नाम एक जैसा होता तो कियारा को मुश्किल हो सकती थी। सलमान खान ने कियारा को नाम बदलने की सलाह दी तो उन्‍होंने अपना नाम आलिया से कियारा आडवाणी कर लिया।

    कियारा के लीगल डॉक्‍यूमेंट्स में अभी भी दर्ज है असली नाम

    कियारा के लीगल डॉक्‍यूमेंट्स में अभी भी दर्ज है असली नाम

    कियारा के पासपोर्ट समेत हर लीगल डॉक्‍यूमेंट्स में कियारा का नाम आलिया आडवाणी ही दर्ज है। कियारा अपने इंस्‍टाग्राम में अपना असली नाम बीच में यूज करती हैं। इस्‍टा पर आईडी kiaraaliaadvani है। इंटरव्यू में कियारा खुद खुलासा किया था कि फिल्म 'अंजाना अंजानी' में प्रियंका के किरदार का नाम कियारा होता है जिससे वो बेहद प्रभावित हुई थीं।

    सलमान खान की पहली गर्लफ्रैंड से कियारा का है ये गहरा रिश्‍ता

    सलमान खान की पहली गर्लफ्रैंड से कियारा का है ये गहरा रिश्‍ता


    सलमान खान की पहली गर्लफ्रैंड शाहीन जाफरी कियारा की मौसी हैं। शाहीन और सलमान खान लंबे समय तक एक दूसरे के साथ रहे। कियारा ने एक बार बताया था मां सलमान सर को जानती थीं। दोनों ही बांद्रा में बड़े हुए हैं और दोनों साथ में साइकिलिंग भी करते थे। सलमान सर मेरी मां से कहा करते थे कि मैं बड़ी होकर स्‍टार बनूंगी। शाहीन दिग्गज अभिनेता अशोक कुमार की पोती हैं। कियारा अभिनेत्री जूही चावला की भतीजी लगती हैं।

    कियारा को कबीर सिंह से मिली बड़ी उपलब्धि

    कियारा को कबीर सिंह से मिली बड़ी उपलब्धि

    साल 2016 में कियारा निर्देशक नीरज पांडे की फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में नजर आई थीं वो धोनी की पत्‍नी बनी थीं। कियारा आडवाणी की असली पहचान उन्‍हें फिल्म 'कबीर सिंह' से ही मिली। इस फिल्म में प्रीति सिक्का के किरदार से मिली जिसे कॉलेज के सीनियर स्‍टूडेन्‍ट कबीर सिंह से प्यार हो जाता है।

    कियारा की इन फिल्‍मों में आएंगी नजर

    कियारा की इन फिल्‍मों में आएंगी नजर

    लस्‍ट स्‍टोरीज में लीड किरदार निभाने वाली कियारा आडवाणी को आखरी फिल्‍म 'इंदू की जवानी' थी जिसे दर्शकों का खास प्‍यार नहीं मिला। कियारा की अगली फिल्म 'भुल भुलैया', 'शेरशाह' और 'जुग जुग जीयो' में है जो जल्‍द ही रिलीज होंगी ।

    https://hindi.oneindia.com/photos/spoiler-alert-anupama-weeping-kavya-daughter-taunts-vanraj-kavya-relation-oi65557.html
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+