Varun-Natasha Wedding: 24 जनवरी को ही होगी वरुण धवन की शादी, चाचा ने लगाई मुहर
Bollywood Hindi News: साल 2020 में नेहा कक्कड़, गौहर खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां शादी के बंधन में बंधी। 2021 में भी ये सिलसिला जारी है, जहां बॉलीवुड स्टार वरुण धवन जल्द नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वैसे वरुण की शादी 2020 में ही होनी थी लेकिन कोरोना महामारी के चलते उन्हें कार्यक्रम आगे बढ़ाना पड़ा। वरुण का परिवार तेजी से इस ग्रैंड वेडिंग की तैयारी कर रहा है।

चाचा ने कही ये बात
दरअसल दो दिन पहले खबर आई थी कि 24 जनवरी को वरुण धवन शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इसके लिए अलीबाग में एक रिसॉर्ट भी बुक किया गया है, लेकिन ना तो वरुण और ना ही परिवार के किसी सदस्य ने इसकी पुष्टि की थी। एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक वरुण के चाचा अनिल धवन ने अब इस खबर की पुष्टि कर दी है। उन्होंने कहा कि आखिरकार 24 जनवरी को नताशा और वरुण शादी के बंधन में बंध जाएंगे। वो और उनका पूरा परिवार इस रिश्ते को लेकर काफी खुश है।

लंबे वक्त से था इस दिन का इंतजार
अनिल के मुताबिक वो चाहते थे कि वरुण नताशा को जल्द घर की बहू बनाकर लाएं। इसके लिए वो उनके पीछे भी पड़े थे। आखिरकार वरुण मान गए और उन लोगों की ख्वाहिश अब पूरी होने वाली है। जिस वजह से पूरा परिवार काफी ज्यादा उत्साहित है। वहीं एक दूसरी रिपोर्ट की मानें तो वरुण ने अलीबाग बीच के सामने एक रिसॉर्ट बुक कर लिया है। वहां पर तीन दिन प्रोग्राम चलेगा। जिसके लिए धवन परिवार मेहमानों की लिस्ट तैयार करने में जुटा है। वहीं कुछ करीबी लोगों के पास शादी के कार्ड पहुंच भी गए हैं।

नताशा के घर जाएगा धवन परिवार
Pinkvilla ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अलीबाग के रिसॉर्ट में जाने से पहले धवन परिवार के लोग नताशा के जुहू स्थित घर जाएंगे। इस दौरान धवन परिवार के सदस्य रिवाज के मुताबिक दुल्हन को ज्वेलरी, उपहार, आदि देंगे। वहीं 22, 23 और 24 तारीख को अलीबाग में सारे प्रोग्राम होंगे। कोरोना महामारी को देखते हुए बहुत ही कम संख्या में मेहमानों को बुलाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications