कश्मीर की खूबसूरत गुरेज घाटी में शुरू हुई इस फिल्‍म की शूटिंग, लोकल कलाकारों को भी दिया गया मौका

Bollywood film shooting in Gurez Valley: बॉलीवुड की अधिकांश पुरानी फिल्‍मों में कश्‍मीर की खूबसूरत वादियां नजर आती रही हैं लेकिन आतंकवाद के बढ़ने के बाद कम ही फिल्‍मों की शूटिंग वहां हो पा रही थी। वहीं अब लंबे अरसे बाद गुरेज की सुंदर घाटी में फिल्‍म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इतना ही नहीं पहली बार किसी बॉलीवुड फिल्‍म में यहां के लोकल कलाकारों को भी शामिल किया गया है।

"चाहिये थोड़ा प्यार" की शूटिंग शुरू हुई

गुरेज़ में मौजूद बॉलीवुड फिल्म "चाहिये थोड़ा प्यार" की शूटिंग शुरू हुई है। जिसके 25 क्रू सदस्य यहां पहुंच चुके हैं। उन्‍हीं में से एक ने कहा "घाटी ने अब फिल्म निर्माताओं का ध्यान आकर्षित किया है। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा हम यहां के लोगों की मेहमानवाजी से प्रभावित हैं।

 बॉलीवुड का कश्मीर के साथ दशकों पुराना संबंध रहा है

बॉलीवुड का कश्मीर के साथ दशकों पुराना संबंध रहा है

बॉलीवुड फिल्म निर्माता ओनिर भी अपनी फिल्म "चाहिये थोड़ा प्यार" की शूटिंग के लिए गुरेज घाटी पहुंचे हैं। उन्होंने कहा बॉलीवुड का कश्मीर के साथ दशकों पुराना संबंध रहा है और हम उस संबंध को दोबारा जिंदा करना चाहते हैं।

सालों तक आतंकवादियों का बना रहा अड्डा

सालों तक आतंकवादियों का बना रहा अड्डा

कश्‍मीर की इस खूबसूरत गुरेज की घाटी को आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ के गलियारे के रूप में इस्तेमाल किया गया है और नियंत्रण रेखा (एलओसी) के साथ रहने वाले लोग भारतीय और पाकिस्तानी सेनाओं द्वारा की गई गोलाबारी और बमों के दौरान मारे गए। आतंकियों के कारण हमेशा यहां के स्‍थानीय लोगों को शांति से रहने को नहीं मिला कई परिवारों ने इस लड़ाई में अपनों को खो दिया।

गुरेज है कश्‍मीर की जन्‍नत

गुरेज है कश्‍मीर की जन्‍नत

गुरेज अपनी प्राकृतिक सुंदरता और घने जंगलो और बर्फ की चोटियों से ढ़के होने की वजह से बहुत ही खूबसूरत नजारा यहां नजर आता है। ये जगह प्राकृतिक सुंदरता और घास के मैदानों, घाटियों, ऊंचे दर्रों, घने जंगल और बर्फ से ढकी पहाडियां हर किसी को भाती है।

फरवरी 2021 के बदले गुरेज के हालात

फरवरी 2021 के बदले गुरेज के हालात

गौरतलब है कि फरवरी 2021 में भारतीय और पाकिस्तानी सेनाओं ने लाइन ऑफ कंट्रोल पर जब संघर्ष विराम बनाए रखने की कसम खाई थी, तब यहां पर सीमा से लगे गांव के लोगों के लिए खोल दिया गया था। घाटी में पर्यटकों की भारी भीड़ को आकर्षित करने के लिए इस जगह को ऑफबीट टूरिस्ट डेस्टिनेशन अवार्ड्स इन इंडिया में सर्वश्रेष्ठ पुरस्‍कार हासिल किया।

https://hindi.oneindia.com/news/india/law-ministers-conference-pm-modi-s-pain-for-undertrial-prisoners-said-think-about-them-with-sympthy-719243.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+