'आप बॉलीवुड की अगली आलिया भट्ट हो', फैन्स का कमेंट सुन उछल पड़ीं जाह्नवी, कही ये बात
नई दिल्ली: अपनी मां श्रीदेवी के सपने को साकर करते हुए जाह्नवी कपूर ने भी बॉलीवुड में कदम रख लिया है। हाल ही में उनकी तीसरे फिल्म रिलीज हुई, जिसको बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिल रहा। फिल्मों के अलावा जाह्नवी सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा सक्रिय रहती हैं। साथ ही वहां पर उनके बड़ी संख्या में फैन्स भी हैं। हाल ही में उनके एक फैन ने ऐसी बात कही, जिसको सुनकर वो खुशी से झूम उठीं।

खुद आलिया की हैं फैन
एक इंटरव्यू के दौरान जाह्नवी से उनके फैन ने कहा कि आपने गुंजन सक्सेना में अच्छा किरदार निभाया, जिस वजह से आप अगले पड़ाव पर पहुंच चुकी हैं। आप के अंदर वो सारी खूबियां हैं, जो आलिया भट्ट में दिखती हैं। आप जरूर आने वाले दिनों में बॉलीवुड की आलिया भट्ट बनेंगी। इस पर जाह्नवी काफी खुश हुईं। उन्होंने कहा कि आपके मुंह में घी, शक्कर, लड्डू, बिरयानी, जो भी आपको चाहिए। जाह्नवी के मुताबिक वो आलिया भट्ट की बहुत बड़ी फैन हैं। जिस वजह से उन्हें ये कमेंट सुनकर अच्छा लगा।

लॉकडाउन के बाद पहली ढंग की फिल्म
लॉकडाउन के बाद अब सिनेमा घरों में धीरे-धीरे रौनक लौटने लगी है। हाल ही में जाह्नवी की फिल्म रूही रिलीज हुई। इस फिल्म में राजकुमार राव और वरुण शर्मा लीड रोल में हैं। जिस तरह 'स्त्री' में लोगों को डर के साथ हंसने को मिला था, वैसा ही रूही में भी है। बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्मेंस की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 3.06 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। वैसे ये आंकड़ा ज्यादा नहीं है, लेकिन लॉकडाउन के बाद कम बैक को देखें तो इसे काफी अच्छा माना जा रहा है। फिलहाल अभी ये फिल्म 2000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर दिखाई जा रही है।

बेटी के काम से पिता खुश
जाह्नवी के पिता बोनी कपूर अपनी बेटी की तीसरी फिल्म पर काफी खुश हैं। हाल ही में उन्होंने स्पॉटबॉय से बात करते हुए कहा था कि ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। जिसमें लोगों को हॉरर के साथ हंसी का डोज भी मिलेगा। उनके मुताबिक जाह्नवी अपनी हर फिल्म के लिए कड़ी मेहनत करती हैं। अगर आज उनकी मां श्रीदेवी इस दुनिया में होतीं तो उन्हें उन पर गर्व होता।












Click it and Unblock the Notifications