'दिलबरो' सिंगर हर्षदीप कौर बनीं मां, दिया बेटे को जन्म, सोशल मीडिया पर शेयर की Good News
मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर और 'दिलबरो' फेम हर्षदीप कौर अब मां बन गई हैं। 2 मार्च को उन्होंने अपने और मनकीत सिंह के पहले बच्चे को जन्म दिया है। उनके पति मनकीत सिंह ने सोशल मीडिया पर ये खुशखबरी दी है, उन्होंने हर्षदीप की प्रेग्नेंसी के दिनों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है' इट्स ए बॉय. 02-03-21।'

'दिलबरो' सिंगर हर्षदीप कौर बनीं मां
साथ ही अपनी खुशी शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि स्वर्ग नीचे पृथ्वी पर आ गया है और हमें मम्मी-डैडी बना दिया है, हमारा जूनियर सिंह आ गया है और हम बहुत ज्यादा खुश हैं।
फैंस ने दी सिंगर को बधाई
हर्षदीप के इस पोस्ट पर बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिया है. उनके दोस्त यह खुशखबरी जानने के बाद बहुत खुश हैं। सोशल मीडिया पर ये खबर सामने आते ही लोग हर्षदीप और मनकीत को दिल खोलकर बधाई दे रहे हैं।

'प्रेग्नेंसी की खबर को छुपाने का इरादा नहीं था'
मालूम हो कि हर्षदीप की प्रेग्नेंसी के बारे में हाल ही में खुलासा हुआ था, जिसके बाद गायिका ने टाइम्स को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने अपने प्रेग्नेंट होने की बात स्वीकारते हुए कहा था कि कोरोना महामारी के कारण मेरा जरा घर से निकलना कम हुआ इसलिए मेरी प्रेग्नेंसी के बारे में किसी को पता नहीं चला, हालांकि मेरा इसे छिपाने का कोई इरादा नहीं था। लेकिन मैं अब खुशी-खुशी बताती हूं कि मेरे घर में बेबी आने वाला है, जिसका मैं, मेरे पति और हमारी पूरी फैमिली बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

5 साल पहले हर्षदीप से की थी शादी
गौरतलब है कि बहुत कम समय में नाम कमाने वाली हर्षदीप मखमली आवाज की मल्लिका हैं, वो सूफी संगीत की जानकार हैं, हर्षदीप को कटिया करूं, दिलबरो, नच द सारे और जालिमा जैसे कई हिट गाने गाए हैं। उन्होंने 5 साल पहले अपने ही बेस्ट फ्रेंड मनकीत सिंह से शादी की थी।
मनकीत सिंह ने कहा था कि मैं बहुत खुश हूं
अपने पापा बनने वाली खबर पर मनकीत सिंह ने कहा था कि मैं बहुत खुश हूं, हर्षदीप पूरी तरह से ठीक है। कोरोना महामारी के दौरान हर्ष को बाहर जाने का मौका मिल नहीं पाया, जिसकी वजह से वो पूरी तरह से इन दिनों रेस्ट कर पाईं। मैं और वो अपने बेबी के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं।

'ये मेरा आधा अंश है और आधा उसका'
हाल ही में हर्षदीप ने अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए अपनी तस्वीर साझा की थी, जिसे शेयर करते हुए लिखा था कि 'इस छोटे बच्चे से मिलने के लिए मैं एक्साइटेड हूं, ये मेरा आधा अंश है और आधा उसका, जिसे मैं सबसे ज्यादा प्यार करती हूं। जूनियर कौर/सिंह जल्द ही मार्च 2021 में आने वाला है। आप सभी का आशीर्वाद चाहिए।'
यह पढ़ें: करीना कपूर खान ने दिया पटौदी खानदान के दूसरे शहजादे को जन्म, ये रही रॉयल फैमिली की तस्वीर












Click it and Unblock the Notifications