Saif-Kareena Family: ये है पटौदी खानदान की रॉयल तस्वीर,जहां आया है 'नन्हा शहजादा'

मुंबई, 09 जुलाई। बॉलीवुड की बेगम करीना कपूर खान अब दो बच्चों की मां बन चुकी हैं। 21 फरवरी को उन्होंने अपने और सैफ के दूसरे बेटे को जन्म दिया है, जिसके बाद पटौदी खानदान को दूसरा शहजादा मिल गया है। मालूम हो कि इस वक्त पटौदी रियासत के मालिक सैफ अली खान हैं, उन्हें ये उपाधि साल 2011 में उनके पिता मंसूर अली खान के निधन के बाद मिली थी।

Recommended Video

    Saif-Kareena के छोटे नवाब की दिखी पहली तस्वीर, ये रही Royal Family की पूरी डिटेल | वनइंडिया हिंदी

    आइए एक नजर डालते हैं पटौटी खानदान की तस्वीर पर

    पटौदी रियासत के नौवे नवाब थे मंसूर अली खान

    पटौदी रियासत के नौवे नवाब थे मंसूर अली खान

    सैफ अली खान के पिता मंसूर अली खान पटौदी मशहूर भारतीय क्रिकेटर और पटौदी रियासत के नौवे नवाब थे। लोग उन्हें 'टाइगर' के नाम से संबोधित करते थे। उन्होंने 27 दिसंबर 1969 को भारत की मशहूर अभिनेत्री और नेशनल अवॉर्ड विजेता शर्मिला टैगोर से शादी की थी। पटौदी रियासत की बहू बनने के लिए शर्मिला ने इस्लाम अपनाया था, जिसके बाद उनका नाम आयशा हो गया था।

    मंसूर और शर्मिला को शादी से तीन बच्चे

    मंसूर और शर्मिला को शादी से तीन बच्चे

    मंसूर और शर्मिला को शादी से तीन बच्चे सैफ अली खान, सोहा अली खान और सबा अली खान हैं। सैफ और सोहा तो फिल्म दुनिया में नाम कमा चुके हैं लेकिन सबा अली खान ज्वैलरी डिजाइनर हैं और आमतौर पर मीडिया से दूर रहती हैं।

    सैफ की पहली पत्नी थी अमृता सिंह

    सैफ की पहली पत्नी थी अमृता सिंह

    सैफ ने साल 1991 में अपने से 12 साल बड़ी बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता सिंह से शादी की थी लेकिन साल 2004 में उनका अमृता से तलाक हो गया था। इस शादी से भी सैफ को दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम हैं। अमृता ने भी सैफ से शादी करने के लिए इस्लाम अपनाया था। सैफ की बेटी सोहा अली खान इन दिनों फिल्मी दुनिया की चार्मिंग स्टार कही जाती हैं।

    साल 2012 में करीना से की सैफ ने शादी

    साल 2012 में करीना से की सैफ ने शादी

    तो वहीं अमृता से तलाक होने के बाद सैफ ने 5 साल की डेटिंग के बाद साल 2012 में सैफ से शादी की थी, हालांकि सैफ और करीना ने कोर्ट मैरिज की थी, करीना ने इस्लाम नहीं अपनाया। साल 2016 में करीना ने पहले बेटे तैमूर को जन्म दिया था तो वहीं 21 फरवरी को वो दूसरी बार मां बनी हैं और सैफ अली खान चौथी बार पिता बने हैं।

    सोहा अली खान

    सोहा अली खान

    सौफ की लाडली बहन सोहा अली खान ने की एक्टर कुणाल खेमू से साल 2015 में शादी की थी, दोनों को शादी से एक बेटी इनाया है,जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

    अगस्त 2020 में हुआ था करीना के गर्भवती होने का खुलासा

    अगस्त 2020 में हुआ था करीना के गर्भवती होने का खुलासा

    मालूम हो कि सैफ ने अगस्त 2020 में करीना के गर्भवती होने का खुलासा किया था। सैफ अली खान ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि वो फिर से पापा बनने वाले हैं, उन्होंने पत्नी करीना के साथ एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि, 'हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे परिवार में एक नया मेहमान जुड़ने वाला है। हमारे सभी शुभचिंतकों की शुभकामनाएं प्यार और सहयोग का बहुत शुक्रिया

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+