सलमान खान को डांस सिखा चुकी कोरियोग्राफर चलाती थी जिस्‍म का धंधा, विदेशों में करती थी मॉडल सप्‍लाई

मुंबई। बॉलीवुड का एक बार फिर ऐसा चेहरा सामने आया है जिसे लेकर अकसर खबरें आती तो हैं लेकिन कोई खुलकर बात नहीं करता। लेकिन इस बार मुंबई पुलिस के हाथ एक ऐसा मोहरा लगा है जिसने अंदर तक के सभी राज खोल दिए हैं। पुलिस ने बॉलीवुड में जिस्‍मफरोशी का धंधा कराने वाली दलाल को गिरफ्तार किया है। आप जानकर दंग रह जाएंगे कि वो एक कोरियोग्राफर है और सलमान खान तक को डांस सिखा चुकी है। वो स्‍ट्रगलिंग एक्‍ट्रेस को डांस सिखाने के नाम पर उनसे देह व्‍यापार करवाती थी। इतना ही नहीं उसके तार मुंबई से लेकर सात समंदर पार तक हैं। वो लड़कियों को खाड़ी और अफ्रीकी मुल्क तक में सप्‍लाई करती थी। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

सलमान, सुशांत को सिखाया डांस, डेजी शाह को बनाया कोरियोग्राफर

सलमान, सुशांत को सिखाया डांस, डेजी शाह को बनाया कोरियोग्राफर

महिला का नाम एग्नेस हेमिल्टन है। 56 साल की इस महिला से मुंबई पुलिस पूछताछ कर रही है। इस महिला ने बताया कि उसने सुशांत सिंह राजपूत के लिए कोरियोग्राफी की है। साथ ही उसने डेजी शाह को भी कोरियोग्राफी सिखाई थी। एग्नेस का दावा है कि वो गणेश आचार्य और प्रभुदेवा को असिस्ट कर चुकी है। एग्नेस मुंबई में डांस क्लास चलाती है। उसकी डांस क्लास में कई बड़ी-बड़ी हस्तियों के बच्चे और मॉडल्स आते हैं।

डांस सिखने आने वाली मॉडल्‍स से करवाती थी धंधा

डांस सिखने आने वाली मॉडल्‍स से करवाती थी धंधा

डांस क्लास में आने वाली लड़कियों को वो देह व्यापार करने के लिए मजबूर करती थी । साथ ही इन लड़कियों कॉन्सर्ट के नाम पर खाड़ी और अफ्रीकी देशों में वेश्यावृत्ति के लिए भेजती थी । यहां उनसे जबरन देह व्यापार कराया जाता था । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस को इस महिला के पास से आपत्तिजनक क्लिप मिले हैं । इस मामले का खुलासा तब हुआ जब केन्या सरकार ने एक मॉडल को डिपोर्ट कर भारत भेजा । मॉडल ने पुलिस को बताया कि एग्नेस ने उससे कहा था कि केन्या में एक कॉन्सर्ट है ।

केन्‍या में हुआ ये हाल

केन्‍या में हुआ ये हाल

केन्या पहुंचने के बाद रजिया पटेल नाम की एक महिला उसे नैरोबी लेकर गई और वहां जबर्दस्ती देह व्यापार में धकेलने की कोशिश की। महिला ने पुलिस को बताया कि पटेल ने उसे धमकी दी थी कि अगर वह किसी को कुछ बताएगी तो उसे नार्कोटिक्स के मामले में फंसा दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+