मीडियाकर्मियों ने रिया चक्रवर्ती को घेरा, तापसी, स्वरा सहित कई बॉलीवुड स्टार्स ने जताई नाराजगी
नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुख्य आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती रविवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के कार्यालय पहुंची थीं। जहां भारी संख्या में मीडियाकर्मी मौजूद थे। इस बीच रिया की मीडियाकर्मियों से धक्का-मुक्की भी देखी गई। इस दौरान सोशल डिस्टैंसिंग का भी बिल्कुल ध्यान नहीं रखा गया। इसपर बॉलीवुड की कई हस्तियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेत्री तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर सहित कई स्टार्स ने ट्वीट कर अपनी बात रखी है और इस घटना पर गुस्सा जाहिर किया है।
Recommended Video

तापसी बोलीं- सबको कर्मों का फल मिले
सुशांत केस में ड्रग एंगल की जांच कर रही एनसीबी ने रिया को पूछताछ के लिए बुलाया था। जब वह एनसीबी के कार्यालय पहुंचीं तो चारों ओर से मीडियाकर्मियों से घिरी हुई थीं। जिसका वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिय पर सामने आईं। मीडिया के इस तरह के व्यवाहर को लकेर उसकी आलोचना हो रही है। तापसी पन्नू ने ट्वीट कर कहा, 'न्याय के नाम पर इन लोगों ने दोषी साबित होने से पहले ही एक इंसान का जीने का अधिकार ले लिया है। मैं ये प्रार्थना करती हूं कि इन सभी को इनके कर्मों का फल मिले।'

स्वरा भास्कर ने कहा- शर्मनाक
स्वरा भास्कर ने कहा, 'भारत में लोग इतना नीचे गिर चुके हैं। शर्मनाक विचहंट। अफसोसजनक।' दिया मिर्जा ने भी इस घटना की निंदा की। उन्होंने कहा, 'कानून अपना काम कर रहा है और करेगा। यह व्यवहार हर तरह से निंदनीय है। रिया को स्पेस और सोशल डिस्टैंसिंग का अधिकार क्यों नहीं दिया जा सकता है? मीडिया गिद्ध की तरह व्यवहार क्यों कर रहा है? कृपया उसे स्पेस दें। उसे और उसके परिवार पर हमला करना बंद करें।'

'भारतीयों का ध्यान केवल रिया पर'
वहीं अनुभव सिन्हा ने कहा कि एनसीबी के कार्यालय में रिया चक्रवर्ती के प्रवेश का ये वीडियो दर्शाता है कि 'मुंबई में मीडिया कानून व्यवस्था से ऊपर है। और हां, यह किसी नाम से पुकारे जाने से बहुत बुरा है।' फिल्मनिर्माता अलंकृता श्रीवास्तव ने कहा, 'अर्थव्यवस्था और महामारी या किसी और विषय पर कोई ध्यान नहीं। भारतीयों का ध्यान केवल रिया पर है। ये वो है जिससे हमारे लोगों को खुशी मिलती है। नफरत और जहर की कोई मात्रा पर्याप्त नहीं। हम बीमार हो चुके हैं। बहुत बहुत बीमार।' आपको बता दें सुशांत सिंह मामले में विभिन्न एंगल से जांच हो रही है। एनसीबी के अलावा सीबीआई और ईडी की जांच भी जारी है।
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 12: 'धुरंधर 2' का धमाका, 12वें दिन गिरावट के बाद भी 1400 करोड़ क्लब के करीब -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Vivian Dsena Baby Boy: दूसरी बार पिता बने विवियन डीसेना, पत्नी नूरान अली ने बेटे को दिया जन्म -
Jonita Gandhi: कौन हैं जोनिता गांधी, जिनके बोल्ड मूव्स के दीवाने हुए लोग? Pawan Singh के साथ कर दिया ऐसा काम -
Sonam Kapoor 40 साल की उम्र में दोबारा बनीं मां, शेयर की ये प्यारी सी पोस्ट, जानें बेटा हुआ या बेटी? -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 11: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने 11वें दिन तोड़े सारे रिकॉर्ड, की इतनी कमाई












Click it and Unblock the Notifications