Happy Bday Anil Kapoor: 64 बरस का हुआ बॉलीवुड का 'बेटा', Mr. इंडिया पर फिदा हैं आज भी लड़कियां
Happy Birthday Anil Kapoor: बॉलीवुड का सबसे प्यारा 'बेटा' आज 64 साल का हो गया है, जी हां हम बात कर रहे हैं सुपर स्टार अनिल कपूर की, जिनकी फिटनेस पर आज की जवां लड़कियां भी फिदा हैं। हिंदी सिनेमा के इस झक्कास एक्टर के लिए उम्र का आंकड़ा केवल नंबर है। मालूम हो कि अपने जन्मदिन को उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'जुग जुग जियो' के सेट्स पर सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अनिल के को-स्टार्स वरुण धवन, कियारा आडवाणी और नीतू कपूर के साथ फिल्म की पूरी टीम ने अनिल के स्पेशल दिन को बेहद खास बना दिया। सेट की एक तस्वीर में अनिल कपूर अपनी पत्नी सुनीता कपूर के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं।
Recommended Video

बॉलीवुड सुपरस्टार अनिल कपूर हुए 64 बरस के
हाल ही में अनिल कपूर ने अपनी 'बाइसेप्स' वाली फोटो शेयर करके सोशल मीडिया पर आग लगा दी थी, लोगों ने उनकी फिटनेस देखकर कहा था आपकी जवानी कभी जा ही नहीं सकती है सर। अनिल कपूर ने उस फोटो पर सबसे ज्यादा लड़कियों ने कमेंट किए थे, जो कि ये बात साबित करने के लिए काफी हैं कि आज भी अनिल कपूर के अंदाज पर लड़कियां जान छिड़कती हैं।

अनिल कपूर ने तय किया है लंबा सफर
मालूम हो कि मुंबई में जन्मे अनिल कपूर के फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'हमारे तुम्हारे' के एक छोटे से किरदार से हुई थी लेकिन उन्हें लोकप्रियता हासिल हुई फिल्म 'वो सात दिन' से और इसके बाद वो कामयाबी के रास्ते पर आगे बढ़ते ही गए। 'मेरी जंग', 'चमेली की शादी', 'जांबाज', 'कर्मा', 'मि.इंडिया', 'तेजाब', 'रामलखन', 'लम्हें', 'घर हो तो ऐसा', 'बेटा', '1942 ए लव स्टोरी', 'विरासत', 'हम आपके दिल में रहते हैं', 'ताल', 'बुलंदी', 'पुकार', 'नायक', 'वेलकम', 'रेस', 'स्लमडॉग मिलेनियर' जैसी फिल्मों में उन्होंने अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। उनकी कामयाबी का सफर बदस्तूर जारी है।

फिल्म 'बेटा' ने रचा इतिहास
फिल्म 'बेटा' में निभाए गए उनके किरदार ने सभी को इमोशनल कर दिया था और ऐसा कहा जाने लगा था कि बेटा हो तो ऐसा यानी कि अनिल कपूर जैसा तो वहीं फिल्म 'नायक' में निभाए गए उनके 1 दिन के मुख्यमंत्री के किरदार को खूब प्रशंसा मिली थी। उनके झक्कास एक्टिंग और डांस के तो लोग दीवाने ही हैं और इसी वजह से उम्र के इस पड़ाव पर भी उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है।

अनिल कपूर और अनुराग कश्यप साथ-साथ
मालूम हो कि आज अनिल कपूर की नेटफ्लिक्स फिल्म AK vs AK रिलीज हो रही है, जिसमें अनिल कपूर और अनुराग कश्यप नजर आएंगे, ये एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें एक डायरेक्टर एक एक्टर की बेटी को किडनैप कर लेता है और फिर कहानी शुरू होती है। फिल्म में खास बात ये है अनिल की बेटी सोनम कपूर और बेटे हर्षवर्धन कपूर भी हैं। इसका निर्देशन विक्रमादित्य मोटवाने ने किया है। आप भी अपने इस चहेते कलाकार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे सकते हैं। आप कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते हैं।
देखें: अनिल कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें












Click it and Unblock the Notifications