तबलीगी जमात पर जमकर बरसीं 'मेजर साब' की एक्ट्रेस नफीसा अली, बोलीं- इन लोगों ने पूरे समाज को संक्रमित किया
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के मामले जिस तरह से देश में लगातार बढ़ रहे हैं, उसमे एक बड़ी संख्या जमात से आए लोगों की भी है। लगातार तबलीगी जमात में शामिल लोगों के संक्रमित होने की खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच फिल्म अभिनेत्री और कैंसर सरवाइवर नफीसा अली ने जमात के लोगों पर जमकर भड़ास निकाली है। नफीसा अली लॉकडाउन की वजह से गोवा में फंसी हैं, जबकि उनका परिवार दिल्ली में रहता है। अपनी आप बीती को सोशल मीडिया पर जाहिर करते हुए नफीसा अली ने कहा कि वह भारतीय सेना की मुरीद हैं। सेना की मदद से ही इम्यून सिस्टम को मजबूत करने वाली दवाइयां दिल्ली से गोवा पहुंच पा रही है।

इन लोगों ने लापरवाही बरती
नफीसा अली ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का तबलीगी जमात के लोगों ने उल्लंघन किया और उन्होंने इस मामले में लापरवाही बरती। जमात के लोगों पर निशाना साधते हुए नफीसा अली ने कहा कि मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि ये लोग ऐसा कर सकते हैं। अगर सच में ये लोग कुरान में यकीन रखते हैं तो उन्हें समझना चाहिए था कि कुरान में लिखा है कि अगर महामारी आती है तो हिफाजत और परहेज रखना चाहिए। प्रशासन जो निर्देश दे उसका पालन करना चाहिए।

पूरे समाज को संक्रमित कर रहे
जमात की हरकतों पर गुस्सा जाहिर करते हुए नफीसा अली ने कहा कि इन लोगों का व्यवहार बहुत ही गैरजिम्मेदाराना है। इन लोगों ने ना सिर्फ खुद को संक्रमित किया बल्कि इनका परिवार भी संक्रमित हुआ। फिर ये लोग पूरे समाज के लिए खतरा बन गए। जब पूरा मक्का मदीना, मंदिर,गुरुद्वारा, चर्च बंद है तो इन लोगों को आखिर यह महामारी क्यों नहीं समझ आ रही थी, यह मेरी समझ के परे की बात है। यह ऐसा समय है जब हमे ना सिर्फ खुद बल्कि पूरे समाज के लिए जिम्मेदाराना व्यवहार करना चाहिए। इन लोगों का यह व्यवहार माफी के लायक नहीं है।

जमातियों का बचाव करने वाले गलत
यही नहीं नफीसा अली ने कहा कि जो लोग जमात के लोगों का बचाव कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ये लोग कम पढ़े लिखे लोग हैं, खास तरह से धर्म के बारे में सोचते हैं, या इन लोगों को टार्गेट किया जा रहा है, मैं इस तर्क को कतई नहीं मानती हूं। उन्होंने कहा कि यह अगर हेल्थ वर्कर आपके टेस्ट के लिए आ रहे हैं तो वह अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं, यह उनकी नैतिक जिम्मेदारी है कि वह अपनी ड्यूटी को निभाएं, ऐसे में हमे उनका सहयोग करने की जरूरत है। यह बीमारी किसी का धर्म देखकर उसपर हमला नहीं करती है। अमीर, गरीब, राजा, रंक कोई भी इसकी चपेट में आ सकता है।

पूरे मुस्लिम समाज को टार्गेट करना दुर्भाग्यपूर्ण
वहीं जमात के लोगों की गलती की वजह से जिस तरह से एक वर्ग पूरे मुसलमानों पर निशाना साध रहा है उसपर नफीसा अली ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। यह ऐसा समय है जब हमे धर्म, जाति, संप्रदाय से उठकर सोचना चाहिए। मेरी लोगों से अपील है कि वह मुस्लिम समुदाय को टार्गेट ना करें, जो कुछ भी हुआ, उसपर पूर्णविराम लगना चाहिए।
-
'Satish Shah का पिंड दान साराभाई की टीम ने किया', राजेश कुमार ने बयां किया दर्द, कैसे हुई थी एक्टर की मौत? -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था? -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Friday OTT Release: 10 अप्रैल को आएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, 6 फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज, देखें पूरी लिस्ट -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ओटीटी पर कब होगी रिलीज? कहां देख सकेंगे ये फिल्म? -
'Samay Raina तू गधे पर बैठने लायक है', कॉमेडियन पर बौखलाए 'शक्तिमान', मच गया हंगामा, क्या है मामला? -
Allu Arjun के बर्थडे पर बड़ा धमाका, Raaka का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज, एक्टर का दिखा खूंखार रूप -
Monalisa Honeymoon Video: मोनालिसा के हनीमून वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, मुस्लिम पति संग ये क्या किया? -
Amitabh Bachchan नहीं, इस शख्स से पागलों की तरह प्यार करती थीं जया बच्चन, करना चाहती थीं शादी, ऐसे टूटा रिश्ता -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 20: 'धुरंधर 2' का जलवा जारी, 'बाहुबली 2' को पछाड़ा, 20वें दिन की इतनी कमाई












Click it and Unblock the Notifications