Video: पति राज कौशल की मौत के बाद पहली बार वॉक पर निकलीं मंदिरा बेदी, लोगों ने की तारीफ
Video: पति की मौत के बाद पहली बार वॉक पर निकलीं मंदिरा बेदी, लोगों ने की तारीफ
मुंबई, Mandira Bedi after Husband Death . बॉलीवुड एक्ट्रेस, टीवी होस्ट मंदिरा बेदी मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। 30 जून को उनके पति राज कौशल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पति की अचानक मौत से मंदिरा बेसुध हो गई, उनपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिसके बाद मंदिरा बेदी से खुद को घर में कैद कर लिया था, लेकिन एक बार फिर से मंदिरा नॉर्मल लाइफ में लौटती नजर आ रही हैं। उन्होंने खुद को संभालना सीख लिया है। मंदिरा बेदी धीरे-धीरे सामान्य जिंदगी में लौट रही है। पति की मौत के बाद पहली बार मंदिरा बेदी पब्लिक प्लेस पर देखी गई।

नॉर्मल लाइफ में लौट रही हैं मंदिरा बेदी
30 जून को पति राज कौशल की अचानक हुई मृत्यू स मंदिरा बेदी बुरी तरह से हिल गई थी। महज 49 साल की उम्र में ही राज मंदिरा का साथ छोड़कर चल गए। दो बच्चों की जिम्मेदारियां अब मंदिरा पर आ गई है। मंदिरा ने भी खुद को संभालना सीख लिया। जिसक बाद पहली बार वो पब्लिक प्लेस पर दिखी। रविवार को मंदिरा अपने घर के पास ही वॉक करती दिखी। अपनी मां के साथ वॉक करते हुए उन्हें देखा गया। इस सदमे से उबरने के बाद मंदिरा धीरे-धीरे अपने रुटिन में लौटने की कोशिश कर रही हैं, जिसे देखकर उनके फैंस बेहद खुश नजर आएं। लोगों ने उनकी तारीफ की।

लोगों ने कहा-बहादुर महिला
मंदिरा बेदी का एक वीडियो वायरल हो रहा हैं, जिसमें वो अपनी मां के साथ वॉक करती नजर आ रही है। मंदिरा ने ब्लैक टैंक टॉप और ग्रे कलर के टाइट्स पहन रखी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वो अपनी मां के साथ बातें करती-करती जा रही थीं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। लोग उनकी सकारात्मक ऊर्जा और उनकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं। एक फैंस ने उन्हें ब्रेव लेडी बताया है। ये वीडियो विरल भियानी से अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है।

पोस्ट शेयर कर पति को किया याद
हाल ही में मंदिरा बेदी ने पति राज कौशल के निधन के बाद सोशल मीडिया पर अपना पहला पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने पति के साथ बिताए अच्छे दिनों को याद करते हुए तीन तस्वीरें पोस्ट की। उन्होंने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में कुछ नहीं लिखा बस टूटे हुए दिल का इमोजी बनाया है। मंदिरा और राज के दो बच्चे हैं। एक बेटा वीर और बेटी तारा हैं, जिसे उन्होंने हाल ही में गोद लिया था।












Click it and Unblock the Notifications