Sushila Karki के पति ने बॉलीवुड की इस सुंदरी का प्लेन किया था हाइजैक, बिहार से जुड़ा है गजब किस्सा
Sushila Karki Husband Story Hijacked Plane: नेपाल की सियासत में जेन-जेड क्रांति ने ऐसा तूफान मचा दिया है कि काठमांडू की सड़कें खून से लाल हो गईं। सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं की बगावत ने 9 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को इस्तीफा देने पर मजबूर कर दिया। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के 21 सांसदों और 4 मंत्रियों के इस्तीफे ने सरकार को धराशायी कर दिया। 19 मौतें, 300 से ज्यादा घायल, कर्फ्यू, और सेना तैनाती के बीच अब एक नाम उभर रहा है - सुशीला कार्की, नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश, जिन्हें जेन-जेड युवा अंतरिम PM के रूप में देख रहे हैं।
लेकिन उनकी जिंदगी का सबसे गजब का किस्सा है उनके पति दुर्गा प्रसाद सुबेदी का - जो 1973 में नेपाल के पहले प्लेन हाईजैक में शामिल थे, और उसमें सवार थीं हिंदी सिनेमा के जुबली स्टार राजेंद्र कुमार और बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना, के दिल की अप्सरा। आइए, सिलसिलेवार जानते हैं कि प्लेन हाईजैक का मास्टर प्लान क्या था और क्यों था?

सुशीला कार्की: नेपाल की पहली महिला CJ से अंतरिम PM की उम्मीदवार तक
सुशीला कार्की, जिनका जन्म 7 जून 1952 को विराटनगर में हुआ, नेपाल की न्यायपालिका की एक निडर शख्सियत हैं। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से कानून की पढ़ाई करने वाली सुशीला 11 जुलाई 2016 को नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश (CJ) बनीं। उनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस रहा - उन्होंने मंत्रियों जैसे जयप्रकाश गुप्ता को जेल भेजा, लोकमान सिंह कार्की को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से हटाया, और महिलाओं को नागरिकता अधिकार दिए। लेकिन उनका सफर आसान नहीं था। 2017 में संसद ने उन पर महाभियोग चलाने की कोशिश की, उन्हें निलंबित किया, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने बहाल कर दिया।
अब, जेन-जेड क्रांति में सुशीला का नाम अंतरिम PM के लिए उभरा है। युवा संगठन हामी नेपाल ने उन्हें चुना, क्योंकि वो किसी राजनीतिक दल से जुड़ी नहीं। ओली के इस्तीफे के बाद सुशीला की निडरता ने युवाओं को प्रेरित किया। लेकिन उनकी जिंदगी का सबसे गजब का ट्विस्ट है पति दुर्गा प्रसाद सुबेदी का - एक क्रांतिकारी, जो नेपाल के इतिहास का सबसे ड्रामेटिक अपराध कर चुके हैं!
Mala Sinha Plane Hijack Plot: 1973 का माला सिन्हा प्लेन हाईजैक
10 जून 1973, विराटनगर से काठमांडू जा रहे रॉयल नेपाल एयरलाइंस के 19-सीटर प्लेन को हाईजैक कर लिया गया। हाईजैकर्स का मकसद था राजशाही के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष के लिए 30 लाख रुपये लूटना। प्लेन में सवार यात्रियों में शामिल थीं बॉलीवुड की आइकॉनिक एक्ट्रेस माला सिन्हा (Mala Sinha Hijacked Story)- जिन्होंने अनपढ़, प्यासा, और गुरुदत्त की फिल्मों में अमर भूमिकाएं निभाईं। माला सिन्हा के पति सीपी लोहानी (नेपाली अभिनेता) भी सवार थे।
Mala Sinha Hijacked Bihar Connection: बिहार से जुड़ा बड़ा कनेक्शन!
मास्टरमाइंड- पूर्व PM गिरिजा प्रसाद कोइराला की साजिश थी। हाईजैकर्स - दुर्गा प्रसाद सुबेदी, नागेंद्र धुंगेल, और बसंत भट्टाराई - ने प्लेन को बिहार के फॉरबिसगंज में जबरन उतारा। लूटे पैसे को कार से दार्जिलिंग पहुंचाया गया। सुबेदी, जो नेपाली कांग्रेस के युवा नेता थे, उस वक्त जेल से रिहा हुए थे। सुबेदी कोइराला के करीबी थे। हाईजैकर्स को मुंबई में गिरफ्तार किया गया, और 2 साल की सजा हुई। 1975 के आपातकाल में सुबेदी रिहा हो गए। ये नेपाल का पहला और सबसे ड्रामेटिक हाईजैक था - जहां बॉलीवुड स्टार माला सिन्हा की मौजूदगी ने इसे अंतरराष्ट्रीय हेडलाइंस बना दिया।

सुशीला-दुर्गा का इश्क: बनारस में मिलन, क्रांति और न्याय का बंधन
सुशीला कार्की का जन्म विराटनगर में हुआ, और BHU से कानून पढ़ाई के दौरान उनका दुर्गा प्रसाद सुबेदी (Durga Prasad Subedi) से मिलन हुआ। सुबेदी सुशीला के ट्यूटर थे। सुशीला (Sushila Karki) ने बाद में कहा, 'सुबेदी मेरे सबसे भरोसेमंद दोस्त और संकट के मार्गदर्शक बने।' सुबेदी की क्रांतिकारी छवि और सुशीला की निडरता ने इश्क परवान चढ़ाया। शादी के बाद सुशीला ने अपनी पहचान बनाई - नेपाली कांग्रेस से जुड़कर कानूनी करियर शुरू किया।
सुबेदी के हाईजैक अतीत के बावजूद, सुशीला ने कभी पीछे नहीं हटना। सुबेदी नेपाली कांग्रेस के युवा विंग लीडर थे। सुशीला का CJ कार्यकाल भ्रष्टाचार पर उनके फैसलों से चमका - 'मंत्रियों को जेल भेजना, महिलाओं को नागरिकता अधिकार देना'। 2017 में महाभियोग के बावजूद सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें बहाल किया। अब, जेन-जेड सुशीला को अंतरिम PM मान रहे हैं - क्योंकि वो निडर और न्यूट्रल हैं।
सुशीला कार्की, नेपाल की निडर CJ, अब अंतरिम PM की दावेदार हैं। उनके पति दुर्गा प्रसाद सुबेदी का 1973 का प्लेन हाईजैक - जहां माला सिन्हा सवार थीं - नेपाल के इतिहास का गजब किस्सा है। क्रांति और न्याय का बंधन, जो सुबेदी-कार्की की कहानी है, जेन-जेड क्रांति में नई उम्मीद जगाता है। सवाल ये है - क्या सुशीला नेपाल को नया दौर देंगी? कमेंट बॉक्स में अपनी राय बताएं...
ये भी पढ़ें- Sushila Karki Love Story: कॉलेज में पढ़ते-पढ़ते इस कांग्रेसी नेता पर दिल हार बैठीं सुशीला, भारत से गहरा नाता












Click it and Unblock the Notifications