Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

एक्ट्रेस लुवीना लोध ने महेश भट्ट को बताया बॉलीवुड का डॉन, बोलीं- 'कई जिंदगियां बर्बाद की, मेरे पीछे पड़े हैं'

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को लेकर नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक महेश भट्ट का नाम सुशांत सिंह की मौत के बाद से अक्सर विवादों में आता रहा है, हाल ही में उनकी एक रिश्तेदार ने ही ड्रग्स मामले में महेश भट्ट पर बड़ा आरोप लगाया है। ये रिश्तेदार कोई और नहीं बल्कि महेश भट्ट के भांजे की पत्नी और एक्ट्रेस लुवीना लोध हैं। लुवीना ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल और इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर महेश भट्ट समेत कई फिल्मी हस्तियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

नए विवाद में जुड़ा महेश भट्ट का नाम

नए विवाद में जुड़ा महेश भट्ट का नाम

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही बॉलीवुड ड्रग्स को लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की जांच के घेरे में है। सुशांत की मौत मामले कई मौकों पर महेश भट्ट का भी नाम जुड़ा, खुद कंगना रनौत ने भी उनपर सीधा हमला किया था। अब महेश भट्ट की रिश्तेदार लुवीना लोध ने ही फिल्म निर्देशक को लेकर कई सनसनी खेज खुलासे किए हैं। लुवीना लोध ने अपने वीडियो में महेश भट्ट को बॉलीवुड का डॉन बताया है।

Recommended Video

    Actress Luviena Lodh ने Mahesh Bhatt को Bollywood का Don बताकर लगाए ये आरोप! | वनइंडिया हिंदी
    लुवीना लोध को महेश भट्ट से क्यों है खतरा

    लुवीना लोध को महेश भट्ट से क्यों है खतरा

    लुवीना लोध ने अपनी वीडियो के साथ पोस्ट किए गए कैप्शन में लिखा, 'जितना मैं जानती हूं वो सच, मुझे महेश भट्ट और परिवार द्वारा परेशान किया जा रहा है। कृपया मेरा समर्थन करें।' सबसे पहला सवाल ये खड़ा होता है कि ऐसा क्या हुआ कि लुवीना लोध को महेश भट्ट से डर लग रहा है। इसका जवाब खुद उन्होंने अपने वीडियो संदेश में दिया है। लुवीना लोध कहती हैं, 'नमस्ते, मेरा नाम लुवीना लोध है और मैं ये वीडियो मेरी और मेरी फैमली की सेफ्टी के लिए बना रही हूं।'

    महेश भट्ट के भांजे की पत्नी हैं लुवीना लोध

    महेश भट्ट के भांजे की पत्नी हैं लुवीना लोध

    लुवीना लोध ने आगे कहा, 'मेरी शादी महेश भट्ट के भांजे सुमित सभरवाल के साथ हुई थी, मैंने उनके खिलाफ तलाक की अर्जी दी है। क्योंकि मुझे पता चल गया था वह ड्रग्स सप्लाई करते हैं, ऐक्ट्रेसेज को जैसे- सपना पब्बी और अमायरा दस्तूर आदि को। उनके फोन में भी अलग-अलग तरह की लड़कियों की तस्वीरें होती हैं, जो वो डायरेक्टर्स को दिखाते हैं, सुमित उनके लिए लड़कियां भी सप्लाई करते हैं। इन सभी बातों की जनकारी महेश भट्ट को है।'

    इंडस्ट्री का सबसे बड़ा डॉन महेश भट्ट

    इंडस्ट्री का सबसे बड़ा डॉन महेश भट्ट

    लुवीना लोध यहीं नहीं रुकीं उन्होंने आगे कहा, 'महेश भट्ट सबसे बड़ा डॉन है इंडस्ट्री का, ये पूरा सिस्टम वही ऑपरेट करता है। अगर आप उनके बनाए नियमों के मुताबिक नहीं चले तो वह आपका जीना हराम कर देते हैं। महेश भट्ट ने कितने लोगों की जिंदगी बर्बाद कर दी, कई एक्टर, डायरेक्टर और कंपोजर को उन्होंने काम से निकाल दिया है। उनके एक फोन कॉल से लोगों का काम चला जाता है। ऐसे उन्होंने बहुत सी जिंदगियां बर्बाद की हैं।'

    हाथ धोकर मेरे पीछे पड़े हैं महेश भट्ट: एक्ट्रेस

    हाथ धोकर मेरे पीछे पड़े हैं महेश भट्ट: एक्ट्रेस

    वीडियो में लुवीना लोध कहती हैं, 'जबसे मैंने उनके (महेश भट्ट) खिलाफ केस फाइल किया है वह हाथ धोकर मेरे पीछे पड़ गए हैं। अलग-अलग तरीके से वह मेरे घर में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने मुझे घर से निकालने की पूरी कोशिश की और जब मैं पुलिश स्टेशन शिकायत करने जाती हूं तो कोई मेरी रिपोर्ट नहीं लिखता।' लुवीना लोध ने वीडियो के माध्यम से उनके साथ भविष्य में होने वाले किसी भी हादसे के लिए महेश भट्ट को जिम्मेदार ठहराया है।

    भविष्य के हादसे के लिए इन्हें ठहराया जिम्मेदार

    भविष्य के हादसे के लिए इन्हें ठहराया जिम्मेदार

    उन्होंने कहा, 'अगर कल कोई हादसा मेरे साथ या मेरे परिवार के साथ होता है तो उसके लिए महेश भट्ट, मुकेश भट्ट, सुमित सभरवाल, साहिल सहगल और कुमकुम सहगल जिम्मेदार होंगे। लोगों को पता चलना चाहिए कि आखिर बंद दरवाजे के पीछे इन्होंने कितने लोगों की जिंदगी बर्बाद की है और ये क्या-क्या कर सकते हैं। क्योंकि महेश भट्ट बहुत शक्तिशाली और प्रभावशाली हैं।' बता दें कि एक्ट्रेस लुवीना लोध साल 2010 में आई हिमेश रेशमिया की फिल्म 'कजरारे' से बॉलिवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म को महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट ने डायरेक्ट किया था।

    यह भी पढ़ें: जया बच्चन के 'थाली' वाले कमेंट पर कंगना रनौत का पोस्ट, बोलीं- बॉलीवुड को मैंने दी पहली एक्शन हीरोइन

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+