इस घटना की शिकार हुईं 'कबीर सिंह' की एक्ट्रेस कियारा आडवाणी, तो फैंस को चेताया
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। इस बात की जानकारी खुद बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर करके दी है। उन्होंने फैंस से अपील करते हुए कहा, 'मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो चुका है, इसलिए कोई भी अनावश्यक ट्वीट नहीं चेक करें।' कियारा हाल ही में आई फिल्म 'कबीर सिंह' में प्रीति के रोल में नजर आई थीं। उनके इस रोल को खासा पसंद भी किया गया। इस फिल्म में उनके अपोजिट शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में थे।

'कबीर सिंह' की एक्ट्रेस का हैक हुआ ट्विटर अकाउंट
जानकारी के मुताबिक, 'कबीर सिंह' की एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का ट्विटर अकाउंट मंगलवार शाम हैक हो गया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ मैसेज पोस्ट किए, जिसमें उन्होंने अपने फैन्स को इसके बारे में जानकारी दी। कियारा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया, 'मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। हम इसे वापस पाने की कोशिश कर रहे हैं। कृपया पोस्ट होने वाले किसी भी अनावश्यक या अजीब ट्वीट्स को अनदेखा करें।'

कियारा ने फैंस को दिया ये खास मैसेज
कियारा ने इंस्टाग्राम अकाउंट में एक और शेयर करते हुए अपने फैंस से कहा, "कृपया मेरे ट्विटर अकाउंट से भेजे जा रहे किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करें। मेरा ट्विटर अकाउंट अभी भी हैक है और यह लिंक मेरी तरफ से नहीं भेजा गया है।" बता दें कि कियारा का अकाउंट अभी भी रिकवरी की प्रक्रिया में ही है। वह पूरी तरह से वापस नहीं आया है। कियारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अकसर अलग-अलग मुद्दों पर वो ट्विटर के जरिए अपनी बात रखती हैं। हालांकि, अब उनका अकाउंट हैक होने से वो बेहद परेशान हैं और अपने फैंस से इसकी जानकारी दी है।

'कबीर सिंह' के बाद इन बड़े प्रोजेक्ट्स में जुटी हैं कियारा
वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी ने बॉलीवुड में अभी कुछ फिल्में हीं की हैं, लेकिन उनका अब तक का सफर काफी सक्सेसफुल रहा है और वह काफी लोकप्रिय हो गई हैं। कियारा की हालिया रिलीज फिल्म 'कबीर सिंह' में उनके रोल को लेकर उन्हें खासा पसंद किया गया। 'कबीर सिंह' ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की है। जानकारी के मुताबिक अभी तक में इस फिल्म ने करीब 280 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस फिल्म की सफलता के बाद कियारा के पास और भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं।

'कबीर सिंह' की बॉक्स ऑफिस पर 280 करोड़ की बंपर कमाई
जल्द ही फिल्म 'भूल भुलैया' के सीक्वल में कियारा नजर आएंगी। फिल्म में उनके अपोजिट कार्तिक आर्यन को नजर आएंगे। इसके अलावा वह जल्द ही अक्षय कुमार और करीना कपूर की 'गुड न्यूज' में दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आएंगी। साथ ही अक्षय कुमार की 'Laxmmi Bomb' और सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'शेरशाह' में भी काम कर रही हैं।
इसे भी पढ़ें:- सुबह ही महिला के बाथरूम में आ बैठता है सांप, पहले दिन पकड़वाया, दूसरे दिन फिर कमोड पर मिला
-
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा












Click it and Unblock the Notifications