'वह सनातन क्या मिटेगा पप्पू पनौती के प्रयास से!' 3 राज्यों में BJP की प्रचंड जीत पर कंगना रनौत का पहला ट्वीट
Kangana Ranaut on Assembly Election 2023: पांच राज्यों में से तीन में बीजेपी पूर्ण बहुमत से साथ सत्ता में वापसी कर रही है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया है। इस बीच अब हर मुद्दे पर अपनी बेबाकी से राय रखने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत का भी बयान आया है।
राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दमदार वापसी की है। तीनों के तीनों राज्य कांग्रेस में कांग्रेस सत्ता हासिल करने में नाकाम रही। ऐसे में अब एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक्ट (ट्विटर) पर सनातन को लेकर पोस्ट किया है।

राहुल गांधी की 'पनौती' टिप्पणी के बाद हुआ था हंगामा
इस चुनाव में सनातन और पनौती जैसे शब्दों का जमकर इस्तेमाल किया गया था। राहुल गांधी ने राजस्थान में एक रैली के अंदर पीएम मोदी को पनौती बोला था। इसके अलावा सनातन धर्म को लेकर भी रैलियों में जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगे थे। ऐसे में अब बेबाक कंगना रनौत ने भी इस मुद्दे को उठाया है।
एक्ट्रेस ने ट्वीट कर कांग्रेस को घेरा
एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने पोस्ट में लिखा," जो सनातन नहीं मिटा था रावण के अहंकार से...जो सनातन नहीं डिगा था कंस की हुंकार से...जो सनातन नहीं मिटा था बाबर और औरंगजेब के अत्याचार से...वह सनातन क्या मिटेगा पप्पू पनौती के प्रयास से !"
तीन राज्यो में बीजेपी का डंका
पांच राज्यों में से मिजोरम और तेलंगाना को छोड़कर बीजेपी ने हिंदी भाषी राज्यों में अपना दमदार प्रदर्शन किया है। बीजेपी की 'आंधी' ने तीन राज्यों में कांग्रेस का सफाया कर दिया। तीनों राज्यों के अलावा देशभर में बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।
बीजेपी मध्य प्रदेश की 230 पर बहुमत का आंकड़ा 116, राजस्थान की 200 में 199 बहुमत का आंकड़ा 100 और छत्तीसगढ़ की 90 सीटें बहुमत का आंकड़ा 46 पार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications