दुपट्टा ओढ़ने से पहले ये जरूरी काम भूल गईं जाह्नवी, पीछे से नजर आई गलती तो हुईं ट्रोल
दुपट्टा ओढ़ने से पहले ये जरूरी काम भूल गईं जाह्नवी, पीछे से नजर आई गलती तो हुईं ट्रोल
नई दिल्ली। फिल्म 'धड़क' से सुर्खियों में आईं एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अक्सर अपने जिम लुक को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। जिम जाते वक्त जाह्नवी ज्यादातर शॉर्ट्स ड्रेस में ही नजर आती हैं और सोशल मीडिया पर भी उनके फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं। हालांकि इस बार जाह्नवी अपनी ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई हैं। दरअसल मंगलवार को जाह्नवी कपूर जिम जाते वक्त पीले रंग के सूट-सलवार में नजर आईं। इस दौरान जाह्नवी ने कुछ ऐसी भूल कर दी कि सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें निशाने पर ले लिया।

जाह्नवी से हुई ये गलती
मंगलवार को जाह्नवी कपूर जब जिम जाने के लिए अपने घर से निकलीं तो उन्होंने पीले रंग का सूट-सलवार और दुपट्टा पहना हुआ था, जिसमें वो काफी खूबसूरत नजर आ रहीं थी। जाह्नवी जैसे ही अपनी कार में बैठने के लिए मुड़ीं तो इसी दौरान मीडिया के कैमरों की नजर उनके दुपट्टे पर पड़ी और पता चला कि जल्दबाजी में जाह्नवी अपने दुपट्टे के ऊपर से प्राइज टैग ही हटाना भूल गई हैं। इसके बाद जब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड हुआ तो लोगों ने उनकी यह गलती पकड़ ली और ट्रोल करना शुरू कर दिया।
देखिए वीडियो:-
लोगों ने किए ऐसे कमेंट
इंस्टाग्राम पर जाह्नवी कपूर के इस वीडियो को लेकर एक यूजर ने लिखा, 'बेचारी जल्दी में टैग निकालना ही भूल गई।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अगर जाह्नवी अपने दुपट्टे से टैग हटा देंगी तो मिंत्रा इस वापस नहीं लेगा।' जाह्नवी की इस भूल को लेकर कुछ अन्य यूजर्स ने भी सोशल मीडिया पर उनका मजाक बनाया। वहीं, जाह्नवी जब गाड़ी में बैठीं तो उन्होंने अपने पैर गाड़ी के डैशबोर्ड पर रख लिए। इसे लेकर भी कुछ यूजर्स ने कमेंट किए और कहा कि एक एक्ट्रेस से इस तरह के व्यवहार की उम्मीद नहीं की जा सकती।

रेड कलर की मिनी ड्रेस में स्टाइलिश दिखीं जाह्ववी
इससे पहले मंगलवार को ही जाह्नवी कपूर मलाइका अरोड़ा की बर्थडे पार्टी में पहुंची थीं और रेड कलर की मिनी ड्रेस में वो काफी स्टाइलिश दिख रहीं थी। आपको बता दें कि जाह्नवी ने अपना फिल्मी करियर शशांक खेतान की फिल्म धड़क से शुरू किया था, जिसमें उनके साथ ईशान खट्टर थे। इन दिनों जाह्नवी 'कारगिल गर्ल' और राजकुमार राव के साथ अपनी आने वाली फिल्म रूही आफ्जा की शूटिंग में व्यस्त हैं। रूही आफ्जा एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। साथ ही जाह्नवी ने दोस्ताना 2 की शूटिंग की तैयारी भी शुरू कर दी है। इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन और लक्ष्य हैं।

जब जाह्नवी ने ड्राइवर से उधार मांगे रुपए
गौरतलब है कि जाह्नवी कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। पिछले दिनों जाह्नवी ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया था, जिसे देखकर उनके फैंस ने उनकी काफी तारीफ की। इस वीडियो में नजर आ रहा था कि एक बच्चा उनसे एक मैगजीन खरीदने या फिर उसे कुछ पैसे देने की बात कह रहा है, लेकिन जाह्नवी अपनी कार तक पहुंच जाती है। बच्चा भी पीछे-पीछे उनकी कार तक पहुंच जाता है। जान्हव को जब अपने पर्स में पैसे नहीं मिले तो उन्होंने अपने ड्राइवर से पैसे उधार मांगे और उस बच्चे को दे दिए। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर उनके फैंस ने उनकी तारीफ की।












Click it and Unblock the Notifications