दीपिका पादुकोण को हुआ कोरोना,अपने परिवार से मिलने गई थीं बेंगलुरु

मुंबई, 4 मई: कोरोना की दूसरी लहर में अब तक बॉलीवुड की कई हस्तियां कोरोना की चपेट में आ चुकी हैं। मंगलवार को एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण भी कोरोना की चपेट में आ चुकी हैं। एक्‍ट्रेस की कोरोना टेस्‍ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वो अपने परिवार के साथ फिलहाल बेंगलुरू में हैं। दीपिका के अलावा उनके परिवार के तीन और सदस्‍य कोरोना महामारी की चपेट में आ चुके हैं। जिसमें दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण, मां उजाला पादुकोण और बहन अनीषा पादुकोण की कोरोना टेस्‍ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

deepika

अप्रैल महीने में ही दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्‍पॉट किए गए थे। बताया जा रहा है कि एक्‍टर और एक्‍ट्रेस अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए बेंगलुरु आए थे। बता दें दीपिका का पूरा परिवार बेंगलुरु में ही रहता है।

दीपिका बेंगलुरु अपने परिवार के संग समय बिताने गई थीं

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले महीने ही दीपिका अपने पति रणनबीर के संग बेंगलुरु अपने परिवार से मिलने गई थी। वो बेंगलुरु अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए पहुंची थी वहीं उनके पिता पहले से ही कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्‍पताल में भर्ती करवाए गए है। उनकी हालत में अब काफी सुधार है और संभवव: इस सपतल के अंत तक अस्‍पताल से डिसचार्ज कर दिए जाएंगे।

दीपिका के पिता अस्‍पताल में हैं भर्ती, मां और छोटी बहन का घर में ही चल रहा कोरोना का इलाज

प्रकाश पादुकोण के एक करीबी मित्र ने बताया कि प्रकाश पादुकोण और उनकी वाइफ और छोटी बेटी अनिशा को कोरोना के लगभगग 10 दिन पहले सिमटम दिखे जिसके बाद उन्‍होंने कोविड19 टेस्‍ट करवाया जिसमें इन सबकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। प्रकााश पादुकोण को अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया था वहीं उनकी पत्‍नी और छोटी बेटी अनिशा घर में आइसोलेशन में है और डाक्‍टरों की सलाह पर दवा ले रही है।

दीपिका पादुकोण ने मेंटल हेल्‍थ पर दी थी ये सलाह
वहीं दीपिका पादुकोण ने कुछ दिन पहले एक मेंटल हेल्‍थ हेल्‍पलाइन नंबर इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। जिसमें एक्‍ट्रेस ने लिखा था हममें से लाखों लोग जिसमें मेरा परिवार भी शामिल है एक दूसरे से दूर रहने की कोशिश कर रहे है। ऐसे हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि ऐसे समय में हमारी मेंटल हेल्‍थ भी फिट रहना उतना ही जरूर है। एक्‍ट्रेस ने आगे लिखा था भूले नहीं कि अकेले नहीं हैं. हम सभी इसमें शामिल हैं और सबसे जरूरी बात कि उम्मीद कायम है! इसलिए उम्‍मीद को कभी टूटने नहीं देना है। बता दें दीपिका पादुकोण भी डिप्रेशन झेल चुकी हैं।

https://www.filmibeat.com/photos/sakshi-malik-70531.html?src=hi-oiअभिनेत्री साक्षी मलिक ने शेयर की एक से बढ़कर एक खूबसूरत और HOT तस्वीरें, क्या आपने भी देखी?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+