दीपिका पादुकोण और विक्रांत मैसी की 'छपाक' को लगा बड़ा झटका, फिल्म एचडी में हुई लीक
मुंबई। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म किसी ना किसी वजह से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। जेएनयू और कोर्ट केस के बाद अब फिल्म एक और मुसीबत में फंस गई है। दरअसल दीपिका की छपाक से जुड़ी खबर ये है कि फिल्म एचडी प्रिंट में लीक हो गई है। एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित इस फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है।

10 जनवरी को रिलीज हुई
छपाक 10 जनवरी को ही रिलीज हुई है। फिल्म को रिलीज के पहले ही दिन दर्शकों का खूब प्यार मिला है। छपाक ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.7 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि फिल्म के करीब 6 करोड़ रुपये से ओपनिंग करने की संभावना जताई गई थी। लेकिन अब माना जा रहा है कि वीकेंड पर फिल्म अच्छा खासा कलेक्शन कर सकती है। चूंकी अब फिल्म लीक हो गई है, तो इसका सीधा असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ सकता है।
Recommended Video

कई राज्यों में टैक्स फ्री
रिलीज से पहले छपाक को छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और पुडुचेरी में टैक्स फ्री कर दिया गया है। पंजाब में सामाजिक और महिला एवं बाल विकास विभाग ने एसिड अटैक पीड़ितों के लिए फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग करने की बात भी कही। इसके साथ ही राजस्थान में फिल्म को टैक्स से राहत मिल गई है। हाल ही में मध्यप्रदेश सरकार ने दीपिका को फिल्म छपाक के लिए सम्मानित करने का भी फैसला किया है।

'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' से टक्कर
बात बॉक्स ऑफिस पर टक्कर की करें तो छपाक का मुकाबला अजय देवगन की फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' के साथ है। एक तरफ जहां छपाक ने करीब 5 करोड़ रुपये की कमाई की है, वहीं दूसरी ओर तान्हाजी ने करीब 16 करोड़ रुपये की कमाई की है। छपाक और तान्हाजी को लेकर बात राजनीति के गलियारों तक पहुंच चुकी है। जहां कांग्रेस दीपिका की फिल्म छपाक के समर्थन में मुफ्त टिकटें बाट रही हैं, वहीं भाजपा के कई नेता अजय की तान्हाजी का समर्थन कर मुफ्त टिकट बांट रहे हैं। दीपिका हाल ही में जेएनयू पहुंची थीं, जिसके बाद से ही ये सारा मामला शुरू हुआ।

जेएनयू जाने पर हुआ था विवाद
दीपिका की फिल्म रिलीज से पहले से ही काफी विवादों में रही है। उनके जेएनयू जाने के बाद कई लोगों ने फिल्म को ना देखने की बात तक कही। इससे पहले माना जा रहा था कि 'छपाक' उत्तर भारत में जैसे चंडीगढ़, नोएडा और गुरुग्राम में अच्छी खासी कमाई करेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यहां भी तान्हाजी को अधिक पंसद किया गया है। अब कहा जा रहा है कि फिल्म शनिवार को अच्छा प्रदर्शन कर सकती है लेकिन महाराष्ट्र में तान्हाजी को अधिक पसंद किए जाने की संभावना है।

लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है फिल्म
फिल्म छपाक में लक्ष्मी का किरदार दीपिका पादुकोण ने निभाया है, जिसमें उनका नाम मालती है। उनके अपोजिट में अभिनेता विक्रांत मैसी हैं, जिन्होंने लक्ष्मी के रियल लाइफ पार्टनर आलोक दीक्षित का किरदार निभाया है। लक्ष्मी अग्रवाल पर साल 2005 में नदीम खान और तीन अन्य लोगों ने तेजाब से हमला कर दिया था। उस वक्त उनकी उम्र महज 15 साल थी। फिल्म छपाक उसी घटना पर आधारित है। लक्ष्मी पर एसिड अटैक करने वाले का नाम फिल्म में बाबू उर्फ बशीर खान है। फिल्म में दिखाया गया है कि तेजाब से हमला होने के बाद मालती की जिंदगी कैसी होती है, वह अपनी पहचान के लिए कैसे समाज से लड़ती है।
दिल्ली में गिरफ्तार ISIS के आतंकियों ने किए बड़े खुलासे, कहा- हिंदू नेताओं की हत्या का........












Click it and Unblock the Notifications