मैडम तुसाद में लगेगा अनुष्का का बोलने वाला स्टैचू, सम्मान पाने वालीं पहली भारतीय

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं अनुष्का के नाम अब एक और सम्मान जुड़ने जा रहा है। जल्द ही सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम में अनुष्का का वैक्स स्टैचू लगने वाला है।

Anushka Sharma

नई दिल्ली। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं अनुष्का के नाम अब एक और सम्मान जुड़ने जा रहा है। जल्द ही सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम में अनुष्का का वैक्स स्टैचू लगने वाला है और सबसे खास बात तो ये है कि ये स्टैचू लोगों से बात भी करेगा। ऐसा पहली बार होगा जब सिंगापुर के मैडम तुसाद में कोई बोलने वाला वैक्स स्टैचू लगाया जाएगा। मैडम तुसाद म्यूजियम में दुनिया की कई दिग्गज शख्सियतों के वैक्स स्टैचू हैं और अब अनुष्का भी इस लिस्ट में शुमार हो जाएंगी।

मैडम तुसाद, सिंगापुर में लगेगा स्टैचू

मैडम तुसाद, सिंगापुर में लगेगा स्टैचू

अनुष्का शर्मा दुनिया के उन दिग्गज सेलिब्रिटीज की लिस्ट में शामिल होने जा रही हैं जिनका वैक्स स्टैचू सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम में रखा गया है। इस म्यूजियम में मीडिया पर्सनैलिटी ओप्रा विन्फ्रे, फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और रेसिंग ड्राइवर लुईस हैमिल्टन जैसे सितारों के स्टैचू हैं। खबरों के अनुसार अनुष्का के वैक्स स्टैचू की खबर एकदम पक्की है और इसकी तैयारियां भी शुरू की जा चुकी हैं। अनुष्का के स्टैचू की सबसे खास बात होगी कि ये बाकी स्टैचू से अलग लोगों से बात भी करेगा। खबरों के अनुसार, 'अनुष्का के स्टैचू में ऐसा फीचर होगा जिससे वो बात कर सकेगा।'

होगा पहला बोलने वाला स्टैचू

होगा पहला बोलने वाला स्टैचू

'सिंगापुर म्यूजियम में इस फीचर के साथ ये पहला स्टैचू होगा। अनुष्का के स्टैचू के साथ मैडम तुसाद ये नया बात करने वाला फीचर लॉन्च करने जा रहा है। इससे अनुष्का को और भी लोकप्रियता मिलेगी क्योंकि कुछ ही चुनिंदा सेलिब्रिटीज के स्टैचू इस फीचर के साथ हैं।' अनुष्का का स्टैचू एक फोन पकड़े हुए होगा। मैडम तुसाद सिंगापुर के जनरल मैनेजर एलेक्स वॉर्ड ने कहा कि अनुष्का के स्टैचू के लिए कई दर्शकों उनसे अनुरोध किया था।

इस साल रिलीज होंगी अनुष्का की कई फिल्में

इस साल रिलीज होंगी अनुष्का की कई फिल्में

अनुष्का ने शर्मा ने अभी तक अपने वैक्स स्टैचू को लेकर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन खबर पूरी कंफर्म हैं। फिल्मों की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म संजू रिलीज हुई है, जिसमें उन्होंने एक जर्नलिस्ट की भूमिका निभाई है। इसके बाद अनुष्का की 'सुई-धागा' और 'जीरो' रिलीज होगी। 'सुई-धागा' में अनुष्का के साथ वरुण धवन मुख्य भूमिका में है। इसके बाद दिसंबर में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ अनुष्का की फिल्म 'जीरो' रिलीज होगी।

Anushka Sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+