आलिया भट्ट ने पहनी अजीबोगरीब टीशर्ट, लोगों ने लगा दी क्लास, कहा -इससे अच्छा तो न ही पहनती

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट( Alia Bhatt) एक बार फिर से अपने अजीबोगरीब ड्रेस के चलते ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई है। हाल ही में एक फिल्म की शूटिंग( Alia Bhatt Film) खत्म कर वो लौट रही थी। इस दौरान आलिया कैमरे में कैद हो गई। उन्होंने जिस तरह की टीशर्ट पहनी थी, उसे लेकर लोगों ने उन्हें निशाने पर ले लिया और वो सोशल मीडिया पर ट्रोल( Troll) हो गई है। लोग उनकी इन तस्वीरों पर भद्दे कमेंट करने लगे। कुछ यूजर्स ने उनके ड्रेसिंग सेंस पर सवाल उठाया तो कुछ ने इसे बेतुका फैशन करार दिया।

 अजीबोगरीब ड्रेस पहन ट्रोल हुईं आलिया

अजीबोगरीब ड्रेस पहन ट्रोल हुईं आलिया

आलिया भट्ट हाल ही में अपने आउटफिट को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। लोगों ने आलिया के कपड़ों को लेकर उनका मजाक उड़ाया और उनके फैंशन सेंस को लेकर ट्रोल कर दिया। दरअसल हाल ही में आलिया की एक फोटो वायरल हुई, जिसमें उन्होंने ग्रे रंग की ट्रांसपेरेंट टॉप पहनी है। लॉन्ग टॉप के साथ उन्होंने शॉर्ट्स पहना है। इस ड्रेस में वो बहद खूबसूरत लग रही है, लेकिन लोगों ने उनके पारदर्शी टॉप को लेकर निशाने पर ले लिया।

 ट्रांसपेरेंट ट्रॉप पहनना पड़ा भारी

ट्रांसपेरेंट ट्रॉप पहनना पड़ा भारी

आलिया भट्ट ट्रांसपेरेंट टीशर्ट और शॉर्ट पैंट के साथ पब्लिक प्लेस पर पहुंच गई। उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया। दरअसल इस टॉप में आलिया का इनवियर साफ-साफ नजर आ रहा था, जो लोगों को पसंद नहीं आया। लोग उनके कपड़ों को लेकर भद्दे कमेंट करने लगे। अगर लुक की बात करें तो उन्होंने ढीला-ढाला टॉप पहना था, जो डार्क ग्रे कलर का था। इसके साथ उन्होंने ब्लैक शॉर्ट्स पैंट और व्हाइट फुटवेयर पहना था। उनके इस टॉप का पारदर्शी होना उनपर भारी पड़ गया।

 गंगूबाई काठियावाड़ी का इंतजार

गंगूबाई काठियावाड़ी का इंतजार

आलिया की आने वाली फिल्मों की बात करें तो जल्द ही वो संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आएगी। इसके अलावा वो एसएस राजामौली की RRR में भी नजर आने वाली है। इसके साथ ही वो ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर के साथ नजर आएगी। आपको बता दें कि आलिया और रणबीर कपूर रिलेशनशिप है। दोनों की एक साथ कई तस्वीरें सामने आ चुकी है। वहीं आलिया रणबीर की फैमिली से भी काफी घुलीमिली हुई हैं।

Video: पति राज कौशल की मौत के बाद पहली बार वॉक पर निकलीं मंदिरा बेदी, लोगों ने की तारीफ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+