गुना में किसान परिवार संग पुलिस की बर्बरता पर भड़के जीशान अय्यूब, बोले- बना लिया देश को सुपरपॉवर?

भोपाल। मध्यप्रदेश के गुना में मंगलवार को अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची पुलिस ने किसान दंपति पर बर्बरता की सारी हदें पार कर दी। पुलिस ने दंपत्ति को लाठियों से पीटा। इसके बाद किसरन पति-पत्‍नी ने कीटनाशक पीकर खुदकुशी करने की कोशिश की। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीएम शिवराज ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इसी क्रम में बॉलीवुड एक्टर जीशान अय्यूब ने भी ट्वीट किया है।

जीशान ने ट्वीट कर कही है ये बात

जीशान ने ट्वीट कर कही है ये बात

जीशान ने अपने ट्वीट में लिखा है 'बना लिया हमने देश को सुपरपावर, इसके साथ ही जीशान अय्यूब ने लिखा कि शर्म करने को नहीं बोलूंगा, क्योंकि वो अब बची नहीं है किसी में।' आपको बता दें कि जीशान अय्यूब के अलावा इस मुद्दे पर अनुभव सिन्हा, ओनिर और सोनम कपूर जैसे कई कलाकारों ने भी ट्वीट किये हैं।

बेबाक विचारों के लिए जाने जाते हैं जीशान

बॉलीवुड एक्टर जीशान अय्यूब अपने फिल्मी करियर के साथ-साथ अपने बेबाक विचारों के लिए भी खूब जाने जाते हैं। वह अकसर समसामयिक मुद्दों पर बबाकी से अपनी राय पेश करते हैं।

क्‍या था पूरा मामला

क्‍या था पूरा मामला

दरअसल, गुना में मॉडल कॉलेज निर्माण के लिए शासकीय कॉलेज प्रबंधन को 20 बीघा जमीन जगनपुर चक क्षेत्र में आवंटित की गई थी। इस जमीन पर गब्बू पारदी नाम के व्यक्ति का कब्जा था। पुलिस बीच में एक बार अतिक्रमण हटवा भी दिया था लेकिन दोबारा इस पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर लिया था। बताया जा रहा है कि गब्बू पारदी ने इसी जमीन को पैसे लेकर कुछ किसानों को बटाई पर दे दिया था। इसके बाद उन किसानों ने वहां खेती करना शुरू कर दिया था। कॉलेज प्रबंधन की शिकायत पर राजस्व और पुलिस विभाग मंगलवार को फिर मौके पर पहुंचकर जमीन को खाली कराने की कार्रवाई के लिए पहुंची थी। इसी दौरान पुलिस ने एक किसान दंपति से मारपीट की, जिसके बाद उन्होंने कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या की कोशिश की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+