वरुण धवन ने किया बड़ा खुलासा, बोले- कोरोना वायरस हमारे घर पहुंचा

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के सरकार और प्रशासन हर संभव कोशिश कर रही है। लेकिन बावजूद इसके लिए यह संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। संक्रमण की चपेट में तमाम बड़ी हस्तियां भी आ रही हैं। तमाम फिल्म जगत के एक्टर, डायरेक्टर, गायक भी अब इसकी चपेट में आ रहे है। फिल्म अभिनेता वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया है कि उनके एक रिश्तेदार जो अमेरिका में रहते हैं वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। वरुण के इस खुलासे से हर कोई सकते में हैं। उन्होंने यह जानकारी इंस्टैंट लाइव चैट के दौरान दी है।

गंभीरता से ले कोरोना को

गंभीरता से ले कोरोना को

वरुण धवन ने कहा कि यह वायरस अब हमारे घर में भी आ गया है। जबतक आप यह नहीं समझेंगे कि यह वायरस आपतक भी पहुंच सकता है, आप इसे गंभीरता से नहीं लेते है। इस बात को समझिए और अपने घर से बाहर मत निकलिए। साथ ही वरुण धवन ने कहा कि जबतक जरूरी ना हो आप घर से बाहर ना निकलिए। बता दें कि वरुण धवन ने तमाम डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को हर खाना मुहैया कराने सहित तमाम मदद दिलाने के लिए आगे आ रहे हैं। वरुण ने इंस्टाग्राम पर कहा कि वह डॉक्टरो को भी खाना मुहैया कराएंगे। ये लोग कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं हम इन्हें और गरीबो को खाना मुहैया कराएंगे।

डॉक्टरों-गरीबों को खिलाएंगे खाना

डॉक्टरों-गरीबों को खिलाएंगे खाना

सोशल मीडिया पर वरुण धवन ने कहा कि लॉकडाउन में जैसे जैसे दिन बीत रहे हैं, मैं घर पर हूं, मुझे चिंता है उन लोगों की जिनके घर नहीं हैं, ऐसी आपदा के समय। मैंने यह संकल्प लिया है कि मैं उन लोगों को खाना मुहैया कराउंगा जिनके पास घर और काम नहीं है। बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण के दौरान तमाम बॉलीवुड हस्तियां लोगों की मदद के लिए आगे आई हैं। इसमे सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार सहित तमाम सितारे शामिल हैं।

सलमान ने 25000 मजदूरों का उठाया बीड़ा

सलमान ने 25000 मजदूरों का उठाया बीड़ा

बता दें सलमान खान ने लॉकडाउन के बीच बीते दिनों फिल्म इंडस्ट्री के 25000 दिहाड़ी मजदूरों की मदद करने का ऐलान किया था। उनके इस कदम की सोशल मीडिया पर भी खूब सराहना हुई। अपना वादा पूरा करते हुए सलमान ने पहली किश्त में करीब 6 करोड़ रुपये दी है। उन्होंने पहली मदद के रूप में करीब 20 हजार वर्कर्स के खातों में पैसे ट्रांसफर करवाए हैं। इस नेक काम के बाद उन्होंने एक बार फिर से मदद के हाथ बढ़ाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+