CBSE Exams: केंद्र सरकार के फैसले से सोनू सूद हुए खुश, छात्रों के लिए कही ये बात

मुंबई, 14 अप्रैल: देश में कोरोना महामारी ने फिर से उग्र रूप ले लिया है, जहां अब रोजाना 1.80 लाख से ज्यादा मामले सामने आने लगे हैं। महाराष्ट्र, एमपी, यूपी जैसे राज्यों में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। मई में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं भी शुरू होनी थी, जिसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षा मंत्री और अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक के बाद शिक्षा मंत्रालय ने 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी, जबकि 12वीं की परीक्षा स्थगित कर दी गई। जिस पर अब एक्टर सोनू सूद ने भी खुशी जाहिर की है।

सोनू

दरअसल 11 अप्रैल को सोनू सूद ने एक वीडियो मैसेज जारी किया था। इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा मैं उन सभी छात्रों का समर्थन करने का अनुरोध करता हूं जो इन मुश्किल वक्त में ऑफलाइन बोर्ड परीक्षाओं के लिए उपस्थित होने के लिए मजबूर हैं। एक दिन में 1.45 लाख मामले आ रहे हैं। मुझे लगता है कि इतनी सारी जिंदगियों को खतरे में डालने के बजाए आतंरिक मूल्यांकन पर फोकस करना चाहिए। इसके बाद बुधवार को सरकार ने 10वीं की परीक्षा रद्द करते हुए 12वीं की स्थगित कर दीं। जिस पर सोनू ने लिखा कि फाइनली ये हुआ। सभी छात्रों को बधाई।

कैसे पास होंगे 10वीं के छात्र?
शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक जब हालात सही होंगे तो 12वीं की परीक्षाएं करवाई जाएंगी। इसके लिए 1 जून को उनकी ओर से समीक्षा बैठक की जाएगी। वहीं 10वीं के छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर पास किया जाएगा। अगर कोई छात्र इससे संतुष्ट नहीं होता तो वो बोर्ड के पास आवेदन करे। हालात सामान्य होने के बाद उसकी परीक्षा करवाई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+