ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन, सोशल मीडिया पर लोग दे रहे श्रद्धांजलि

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थे। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके फैंस को इसकी जानकारी दी है। बीती रात उन्हें खराब स्वास्थ्य की वजह से मुंबई के Sir H. N. Reliance Foundation अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था। उनके निधन की खबर से हर कोई सदमे में है। बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक जगत तक के लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Recommended Video

    Bollywood Actor Rishi Kapoor का मुंबई में निधन, 67 साल की उम्र में ली अंतिम सांस | वनइंडिया हिंदी
    पंजाब सीएम ने कहा- उन्हें सभी याद करेंगे

    पंजाब सीएम ने कहा- उन्हें सभी याद करेंगे

    पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, 'अनुभवी अभिनेता ऋषि कपूर जी के निधन से हैरान हूं। एक अभिनेता की उत्कृष्टता, जिसने लाखों लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया, उन्हें सभी याद करेंगे। पूरी दुनिया में उनके प्रशंसकों और परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'

    शिल्पा शेट्टी ने कहा- आपकी मुस्कुराहट बहुत याद आएगी

    शिल्पा शेट्टी ने कहा- आपकी मुस्कुराहट बहुत याद आएगी

    अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने कहा, 'सुबह उठते ही इस अप्रिय खबर का पता चला। एक दिग्गज अभिनेता, जिन्हें दुनियाभर में लाखों लोगों ने प्यार किया, उन्होंने अभी हमें छोड़ दिया है। आपका स्टाइल, प्रतिभा, आपकी मुस्कुराहट बहुत याद आएगी.. ऋषि जी आने वाली पीढ़ियों के लिए आपकी विरासत जीवित रहेगी।'

    ओडिशा सीएम बोले- भारतीय सिनेमा ने प्रतिष्ठित अभिनेता को खो दिया

    ओडिशा सीएम बोले- भारतीय सिनेमा ने प्रतिष्ठित अभिनेता को खो दिया

    ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा, 'दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। भारतीय सिनेमा ने एक ऐसे प्रतिष्ठित अभिनेता को खो दिया है जिसने कई यादगार फिल्मों के साथ एक छाप छोड़ी थी। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।' आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा, 'एक और फिल्मी दिग्गज का निधन.... ऋषि कपूर के आकस्मिक निधन से दुखी हूं। फिल्म जगत ने एक रत्न खो दिया है। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना।'

    अनुराग ठाकुर ने कहा- एक युग समाप्त हो गया

    अनुराग ठाकुर ने कहा- एक युग समाप्त हो गया

    केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, 'ऋषि कपूर आप एक लेजेंड और इंस्टीट्यूशन थे। आपके निधन से एक युग समाप्त हो गया है, लेकिन आपकी ऑनस्क्रीन हमेशा के लिए जीवित रहेगी। कपूर परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना और मैं दुनियाभर के लाखों प्रशंसकों के साथ दु: ख में शामिल हूं। ॐ शांति'

    जॉनी लीवर ने कहा- देश ने आज एक बड़े अभिनेता को खो दिया

    जॉनी लीवर ने कहा- देश ने आज एक बड़े अभिनेता को खो दिया

    जॉनी लीवर ने ऋषि कपूर के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा, 'ऋषि कपूर जी के बारे में सुनकर काफी दुखी हूं। ये खबर सुनके बहुत दुख हो रहा है। मेरे पास उनके साथ काम करने के दौरान की बहुत सी अच्छी यादें हैं। हमारे देश ने आज एक बड़े अभिनेता को खो दिया है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।'

    परिणीति चोपड़ा ने कहा- ये सच नहीं हो सकता!

    परिणीति चोपड़ा ने कहा- ये सच नहीं हो सकता!

    परिणीति चोपड़ा ने ये तस्वीर शेयर करते हुए कहा, 'ये सच नहीं हो सकता! ऋषि सर मेरे फेवरिट थे और अभी तक के फेवरेट को-स्टार थे! मुझे अब भी याद है कि शुद्ध देसी रोमांस में उनके साथ काम करते वक्त मैं नर्वस थी। ऐसे में उन्होंने मुझसे एक दोस्त की तरह व्यवहार किया। हम कभी भी उनके कहे जोक और सलाह को नहीं भूलेंगे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।'

    अमिताभ बच्चन ने कहा- वह चले गए.... ! ऋषि कपूर..

    अमिताभ बच्चन ने कहा- वह चले गए.... ! ऋषि कपूर..

    अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए कहा, 'वह चले गए.... ! ऋषि कपूर.. चले गए। अभी निधन हुआ। मैं टूट चुका हूं।' राज बब्बर ने कहा, 'मेरे पास दुख को व्यक्त करने के लिए कोई शब्द नहीं है। यकीन नहीं हो रहा कि ऋषि कपूर चले गए। एक रत्न जो अपनी बहुमुखी प्रतिभा के साथ स्क्रीनस्पेस को लाइट-अप करते थे- सिनेमा के जीनियस। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे भाई, तुम हमेशा याद आओगे।

    मनोज तिवारी ने कहा- ये बॉलीवुड के एक युग का अंत है

    मनोज तिवारी ने कहा- ये बॉलीवुड के एक युग का अंत है

    भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा, 'कल के सदमे से अभी हम उभरे ही नहीं थे कि आज सुबह खबर आई कि ऋषि कपूर नहीं रहें। ऋषि कपूर जी का नहीं रहना निश्चित रूप से बॉलीवुड के एक युग का अंत है। ऋषि कपूर हर परिस्थिति में खुश रहने वाले और अपने कर्मियों का ध्यान रखने वाले इंसान थे। वह हमारे बीच से कभी नहीं जा सकते।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+