Bollywood News: नसीरुद्दीन शाह पड़े बीमार, दो दिन से अस्पताल में हैं भर्ती

मुंबई, 30 जून: बॉलीवुड से टेंशन वाली खबरों का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। मंगलवार को एक्टर दिलीप कुमार के फिर से बीमार पड़ने की खबर सामने आई थी, तो वहीं अब पता चला है कि नसीरुद्दीन शाह भी अस्पताल में भर्ती हैं। उनको निमोनिया की शिकायत है, जिसका इलाज किया जा रहा। डॉक्टरों के मुताबिक जो दवाइयां उन्हें दी गई थीं, वो अच्छा रिस्पांस कर रहीं। जिस वजह से अब उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

Recommended Video

      Naseeruddin Shah अस्पताल में भर्ती, Pneumonia के बाद फेफड़े में मिला पैच | वनइंडिया हिंदी
      Naseeruddin Shah

      शाह के मैनेजर के मुताबिक नसीरुद्दीन दो दिनों से चिकित्सकीय देखरेख में हैं। उनके फेफड़ों में पैच पाया गया था, जिस वजह से तुरंत उनका परिवार उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां पर उनके साथ पत्नी रत्ना पाठक और बच्चे मौजूद हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन उनको कब तक अस्पताल से छुट्टी मिलेगी इस बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। वहीं डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने ट्वीट कर लिखा कि नसीर भाई एकदम ठीक हैं। खबरें नासाज हैं।

      पिछले साल उड़ी थी अफवाह
      दरअसल पिछले साल अप्रैल के अंत में इरफान खान और ऋषि कपूर गंभीर रूप से बीमार हो गए थे। इसके बाद दोनों का निधन हो गया। उसी बीच सोशल मीडिया पर ये अफवाह उड़ी थी कि नसीरुद्दीन शाह की भी हालत गंभीर है, लेकन उनके परिवार ने उस वक्त ऐसी सभी खबरों को खारिज कर दिया था। 30 अप्रैल 2020 को उनके बेटे ने ट्वीट कर लिखा कि बाबा ठीक हैं और उनके स्वास्थ्य के बारे में सभी खबरें झूठी हैं।

      दिलीप कुमार दोबारा बीमार
      आपको बता दें कि 6 जून को फेफड़ों में दिक्कत की वजह से दिलीप कुमार को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहां पर 5 दिन इलाज के बाद वो 11 जून को डिस्चार्ज हो गए, लेकिन मंगलवार को फिर से सांस लेने में दिक्कत होने लगी। जिस वजह से उन्हें भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें प्लयूरल एफ्यूशन है, ऐसे में फेफड़ों के आसपास तरल पदार्थ जमा हो जा रहा है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+