अभिनेता जॉनी लीवर की कार का मुंबई में एक्सीडेंट

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता जॉनी लीवर की कार शनिवार को सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। राहत की बात ये रही कि जॉनी को एक्सीडेंट में कोई नुकसान नहीं हुआ है। शनिवार दोपहर मुंबई के अंधेरी स्थित लोखंडवाला रोड पर जॉनी की कार दूसरी कार से भिड़ गई। जॉनी की मर्सिडीज को तेज रफ्तार फोर्ड एंडेवर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कई गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। हादसे में एक एक्टिवा सवार महिला घायल हो गई।

bollywood actor Johnny Lever car accident in andheri mumbai

न्यूज 18 की खबर के मुताबिक, शराब पीकर दो युवक एंडेवर कार को दौड़ा रहे थे। इन्होंने लोखंडवाला रोड पर कई गाड़ियों को टक्कर मारी, इसमें जॉनी की कार भी शामिल थी। घटना के बाद जॉनी ने कार का पीछा किया और पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची वर्सोवा पुलिस ने एंडेवर कार में सवार दोनों युवकों को पकड़ा। हालांकि इन दोनों के माफी मांगने पर जॉनी ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत नहीं की। पुलिस का कहना है कि जिस तरह से सड़क पर ये लड़के लापरवाही कर रहे थे, उससे बड़ा हादसा भी हो सकता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+