रूम में बैठे जॉन अब्राहम ने शेयर की न्‍यूड फोटो, बताया किसका कर रहे हैं इंतजार, देखिए तस्‍वीरें

मुंबई। बॉलीवुड एक्‍टर जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्‍म 'एक विलेन द रिटर्न्स' की शूटिंग शुरू का दिया है। फिल्‍म के सेट से जॉन अब्राहम ने एक तस्‍वीर शेयर की है जो वायरल हो रही है। इस फोटो में वो सोफे पर पूरी तरह न्‍यूड बैठे हैं और शूट से पहले अपने कपड़ों के आने का इंतजार कर रहे हैं। फोटो होटल रूम की है और जॉन तकिए के जरिए खुद को कवर करने की कोशिश कर रहे हैं। जॉन ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट से ये तस्‍वीर पोस्‍ट की है जो थोड़ी ही देर में 5 लाख से ज्‍यादा लाइक्‍स मिल चुके हैं।]

बिना कपड़ों के बैठे कैमरे को देख मुस्‍कुरा रहे हैं जॉन अब्राहम

बिना कपड़ों के बैठे कैमरे को देख मुस्‍कुरा रहे हैं जॉन अब्राहम

फोटो में दिख रहा है कि जॉन एक कमरे में बैठे हैं। उनके पास एक रूम हीटर रखा हुआ है। वो कैमरे को देखकर स्‍माइल कर रहे हैं। इस दौरान उन्‍होंने अपनी गोर में एक सफेद रंग का तकिया रखा है जिससे वो खुद को कवर कर रहे हैं। इसके अलावा उन्‍होंने शरीर पर कोई कपड़ा कैरी नहीं किया है।

जॉन अब्राहम ने फोटो पर लिखा है मजेदार कैप्‍शन

जॉन अब्राहम ने फोटो पर लिखा है मजेदार कैप्‍शन

जॉन अब्राहम ने फोटो शेयर कर मजेदार कैप्‍शन लिखा है। जॉन ने लिखा है 'कपड़ों का इंतजार कर रहा'। उन्‍होंने इस फोटो को #SetLife से शेयर किया है। जॉन की ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और फैंस इस पर बड़े फनी फनी कमेंट कर रहे हैं। कोई पूछ रहा है कि एक्टर की ये फोटो किसने क्लिक की, तो कोई इसे बोल्ड बता रहा है। एक यूजर ने लिखा- भाई कपड़े कहां गए? एक अन्य ने लिखा- मेरा भाई मॉडल है।

'एक विलेन रिटर्न्स' की स्‍टारकास्‍ट

आपको बता दें कि 'एक विलेन रिटर्न्स' कुछ साल पहले आई फिल्‍म एक विलेन के सीक्वल है। इस फिल्‍म में जॉन के साथ अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन मोहित सुरी ही कर रहे हैं जिन्होंने 'एक विलेन' निर्देशित की थी। फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान हो चुका है। फिल्म अगले साल 11 फरवरी क रिलीज की जाएगी। गौरतलब है कि साल 2014 में रिलीज हुई 'एक विलेन' एक रोमांटिक-थ्रिलर फ़िल्म थी, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर ने लीड रोल निभाये थे, जबकि रितेश देशमुख नेगेटिव रोल में थे, जो एक साइको किलर का था।

हाल ही जॉन अब्राहक की फिल्‍म मुंबई सागा का ट्रेलर हुआ है रिलीज

कुछ दिनों पहले ही जॉन अब्राहम की फिल्‍म मुंबई सागा का ट्रेलर जारी हुआ था। इस फिल्‍म में जॉन के साथ इमरान हाशमी भी हैं। इसके अलावा सुनील शेट्टी, समीर सोनी और रोनित रॉय जैसे कई सितारे भी इस फिल्‍म में नजर आएंगे। फिल्‍म में जॉन गैंगस्‍टर अमरत्‍या राव का किरदार निभा रहे हैं। फिल्‍म का ट्रेलर काफी दमदार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+