बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का 54 वर्ष की आयु में निधन

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का 54 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह पिछले काफी समय से कैंसर से लड़ रहे थे। लेकिन आखिरकार कैंसर की वजह से उनका निधन हो गया। इरफान खान के बारे में फिल्म डायरेक्टर सुजीत सरकार ने ट्वीट करके लिखा कि मेरे प्यारे दोस्त इरफान, आपने बहुत ताकत के साथ लड़े। मुझे आप पर हमेशा गर्व रहेगा। इरफान खान को मंगलवार को मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया था। बता दें कि खुद इरफान खान ने वर्ष 2018 में इस बात की जानकारी दी थी कि उन्हें न्यूरोएंडेराइन ट्यूमर है।

Recommended Video

    Irrfan Khan का 53 साल की उम्र में निधन, Mumbai के Kokilaben Hospital में तोड़ा दम | वनइंडिया हिंदी
    irfan khan

    इरफान खान के निधन से पूरी बॉलीवुड जगत में शोक की लहर है, हर कोई इरफान के निधन पर दुख जाहिर कर रहा है। इरफान खान अपना इलाज कराने के लिए लंदन भी गए थे, तकरीबन एक साल तक इलाज कराने के बाद वह भारत लौटे थे। बता दें कि इरफान खान की मां सईदा बेग का कुछ दिन पहले ही राजस्थान में निधन हो गया था। लॉकडाउन की वजह से इरफान खान अपनी मां के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने नहीं जा सके थे। उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए अपनी मां का अंतिम दर्शन किया था।

    इरफान खान का जन्म 7 जनवरी 1966 को हुआ था। हिंदी सिनेमा में इरफान खान की एक अलग पहचान थी। अपने जबरदस्त अभिनय की वजह से उन्हें इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई और उनकी अदाकारी का हर कोई मुरीद था। उनकी कुछ बेहद लोकप्रिय फिल्म हासिल, पान सिंह तोमर, हिंदी मीडियम, करीब करीब सिंगर हैं। बड़े पर्दे पर जिस तरह से इरफान खान अपने संवाद बोलते थे, उससे हर कोई उनका मुरीद हो जाता था। खुद इरफान खान ने अपनी बीमारी के बारे में बात करते हुए कहा था कि हे भगवान अभी तो बहुत कुछ करना था, ये मेरे जीवन में क्या आ गया।

    इसे भी पढ़ें- अनूप जलोटा संग इश्क फरमाने वाली जसलीन मथारू ने कर ली है शादी, क्या है Viral Video का सच?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+