अपनी पालतू बिल्लियों पर प्यार लुटाती दिखीं दिशा पाटनी, फैन्स बोले-'अगले जनम मोहे बिल्ली कीजो'

मुंबई, मई 30: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी खूबसूरत और हॉट फोटो शेयर करती रहती हैं। रविवार को दिशा ने अपनी पालतू बिल्लियों के साथ मनमोहक तस्वीरें शेयर की है। दिशा पाटनी ने रविवार को साबित कर दिया कि वह एक सच्ची पशु प्रेमी हैं। दिशा की पालतू बिल्लियों का नाम जैस्मीन और कीटी है। जिन्हें फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं औऱ उन पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

दिशा को अपनी कैट्स पर आया प्यार

दिशा को अपनी कैट्स पर आया प्यार

दिशा पाटनी ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं। तीनों तस्वीरों में दिशा पाटनी अपनी बिल्लियों पर प्यार बरसाती नजर आ रही हैं। दिशा पाटनी ने अपनी पोस्ट के साथ कैप्शन के साथ लिखा, 'मेरी जैस्मिन और किटी।' याद दिला दें कि किटी को दिशा पाटनी ने 13 जून 2019 को अपने जन्मदिन के खास मौके पर खुद को गिफ्ट किया था। उस वक्त दिशा ने सोशल मीडिया पर किटी की तस्वीरें भी साझा की थीं।

फैंस ने भगवान से की दुआ- अगले जन्म में मुझे बिल्ली बनाना

फैंस ने भगवान से की दुआ- अगले जन्म में मुझे बिल्ली बनाना

दिशा पाटनी की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने दिशा के इस पोस्ट पर लिखा- 'लड़के सोच रहे होंगे- अगले जनम मोहे बिल्ली कीजो।'' एक अन्य फैन ने लिखा, 'अब जाकर संडे हैप्पी बना।' इस तरह तमाम फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसके अलावा भी कुछ फैन्स का कहना है कि किस्मत हो तो इन बिल्लियों जैसी। फैंस के अलावा बॉलीवुड सिलेब्स ने भी दिशा पाटनी की पोस्ट पर कॉमेंट किया है।

जल्द ही इस फिल्म में नजर आएंगी दिशा

जल्द ही इस फिल्म में नजर आएंगी दिशा

वर्क फ्रंट की बात करें दिशा पाटनी हाल ही में डायरेक्टर प्रभुदेवा की फिल्म 'राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान, जैकी श्रॉफ, रणदीप हुड्डा भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। दिशा पाटनी अब मोहित सूरी की 'एक विलन रिटर्न्स' में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया के साथ काम करती दिखाई देंगी। दिशा पाटनी ने 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' (2016) से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, भारतीय क्रिकेटर एम एस धोनी के किरदार में दिखे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+